ज्योतिष

Jaipur Aaj Ka Panchang 10 March 2024: रविवार को अमावस्या तंत्र-मंत्र के लिए है खास, करें ये काम

Jaipur Aaj Ka Panchang 10 March 2024: कल रविवार 10 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2080, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहेगी। अमावस्या तिथि दोपहर 2.29 बजे तक रहेगी, उसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ होगी। इस अमावस्या को दर्श अमावस्या भी कहा जाता है। इस समय पंचक भी चल रहे हैं। सुबह 6.41 बजे सूर्योदय होगा एवं सूर्यास्त सायं 6.33 बजे होगा। अमावस्या होने के कारण चंद्रोदय नहीं होगा।

पूरे दिन पूर्व भाद्रपद तथा उत्तर भादप्रद नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा क्रमशः कुंभ और मीन राशि में रहेगा। शिव का वास दोपहर 2.29 बजे तक गौरी के साथ और उसके बाद श्मशान में रहेगा। अग्नि का वास पूरे दिन पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: 10 March 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang 10 March 2024)

रविवार को रात्रि 1.55 बजे से अगले दिन सुबह 6.40 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। यह योग सभी शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। सायं 6.55 बजे से रात्रि 8.19 बजे तक अमृतकाल रहेगा। दोपहर 12.14 बजे से 1.01 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। दोपहर 2.36 बजे से 3.22 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा।

सुबह 9.39 बजे से 11.08 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.06 बजे से 3.35 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.33 बजे से रात्रि 9.35 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेंगे।

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

कल सायं 5.04 बजे से 6.33 बजे तक राहुकाल रहेगा। यमगंड योग दोपहर 12.37 बजे से 2.06 बजे तक रहेगा। दूर्मुहूर्त योग दोपहर 4.58 बजे से 5.46 बजे तक रहेगा। अभी पंचक भी चल रहे हैं और साथ ही दर्श अमावस्या भी है। ऐसे में इस तिथि को तंत्रोक्त कार्यों के लिए उत्तम बताया गया है परन्तु अन्य मांगलिक कार्यों हेतु इस दिन का निषेध है।

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर

उपाय (Jyotish Ke Upay)

रविवार को दर्श अमावस्या एवं पंचक दोनों ही होने के कारण इस दिन को शुभ नहीं माना गाय है। यद्यपि दान-पुण्य आदि कर्मों के लिए यह उत्तम हैं। अगर आप पूर्वजों अथवा पितरों के निमित्त पिंडदान, श्राद्ध आदि कर्म कर सकते हैं। गुरु के दिशा-निर्देश में योग्य साधक भी इस दिन तंत्र-मंत्र साधनाएं संपन्न कर सिद्धि प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अगर राहु के उपाय करना चाहे तो उसके लिए भी यह दिन अति उत्तम है।

Morning News India

Recent Posts

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

2 मिन ago

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

3 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

4 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

5 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

5 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

5 घंटे ago