Jaipur Aaj Ka Panchang 11 March 2024: आज सोमवार 11 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2080, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा (प्रथमा) तिथि रहेगी। प्रतिपदा सुबह 10.44 बजे तक रहेगी, तत्पश्चात् द्वितीया तिथि आरंभ होगी। अभी पंचक भी चल रहा है। इस समय पंचक भी चल रहे हैं। सुबह 6.40 बजे सूर्योदय होगा एवं सूर्यास्त सायं 6.33 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 7.17 बजे रहेगा।
पूरे दिन उत्तर भादप्रद एवं रेवती नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन मीन राशि में रहेगा। शिव का वास सुबह 10.44 बजे तक श्मशान में तथा उसके बाद गौरी के साथ रहेगा। अग्नि का वास सुबह 10.44 बजे तक पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: 11 March 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय
सोमवार को सायं 6.49 बजे से रात्रि 8.13 बजे तक अमृतकाल रहेगा। दोपहर 12.14 बजे से 1.01 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। दोपहर 2.36 बजे से 3.22 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। सुबह 6.40 बजे से 8.09 बजे तक एवं सुबह 9.39 बजे से 11.08 बजे तक क्रमशः अमृत और शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.04 बजे से 6.33 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा।
कल सुबह 8.09 बजे से 9.39 बजे तक राहुकाल रहेगा। यमगंड योग सुबह 11.08 बजे से दोपहर 12.37 बजे तक रहेगा। दूर्मुहूर्त योग दोपहर 1.00 बजे से 1.48 बजे तक एवं 3.23 बजे से 4.11 बजे तक रहेगा। अभी पंचक भी चल रहे हैं अतः शुभ कार्यों को टालना उचित रहेगा।
यह भी पढ़ें: दैनिक लव राशिफल पढ़े और भरे जीवन में रोमांस
सोमवार को भगवान शिव की आराधना करने से समस्त प्रकार के दुखों का नाश होता है। यदि जन्मकुंडली में किसी प्रकार का ग्रह दोष हो तो वह भी महादेव की आराधना से दूर होता है। सोमवार को भगवान शिव का गंगाजल एवं पंचामृत से अभिषेक करने से भक्तों के समस्त संकट दूर होते हैं।
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…