ज्योतिष

Jaipur Aaj Ka Panchang 22 February 2024: कल गुरु पुष्य नक्षत्र में जरूर करें ये काम

Jaipur Aaj Ka Panchang 22 February 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार 22 फरवरी, गुरुवार को विक्रम संवत 2080, माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी-चतुर्दशी तिथि रहेगी। गुरुवार को सूर्योदय सुबह 6.58 बजे तथा सूर्यास्त सायं 6.23 बजे होगा। जानिए इस दिन बनने वाले शुभ-अशुभ योगों के बारे में

त्रयोदशी दोपहर 1.21 बजे तक रहेगी, तत्पश्चात् चतुर्दशी तिथि (Jaipur Aaj Ka Panchang 22 February 2024) आरंभ हो जाएगी। चन्द्रमा दिन भर कर्क राशि में रहेगा। गुरुवार को दोपहर 4.43 बजे तक पुष्य नक्षत्र तथा उसके बाद अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। शिव का वास कल दोपहर 1.21 बजे तक नन्दी पर तत्पश्चात् भोजन पर रहेगा। अग्नि का वास पृथ्वी पर रहेगा। दक्षिण दिशा में शूल रहेगा।

यह भी पढ़ें: 21 फरवरी को इन 5 राशियों को होगा धन लाभ!

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Jaipur Aaj Ka Choghadiya)

पंचांग के अनुसार गुरुवार को कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। इस दिन पुष्य नक्षत्र होने के कारण गुरु पुष्य योग भी बन रहा है। इसके अतिरिक्त सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग एवं रवि योग बन रहे हैं। अमृत काल का समय सुबह 9.40 बजे से 11.26 बजे तक, विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.35 बजे से 3.20 बजे तक एवं गोधूली मुहूर्त सायं 6.21 बजे से 6.46 बजे तक रहेंगे। दोपहर 12.18 बजे से 1.03 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा।

शुभ कार्य करने के लिए दिन में सुबह 6.58 बजे से 8.24 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.41 बजे से दोपहर 2.06 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.23 से सायं 7.57 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। इस प्रकार गुरुवार को बहुत सारे शुभ योग बन रहे हैं जिनमें आप किसी भी शुभ कार्य को आरंभ कर सकते हैं।

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang 22 February 2024)

गंडमूल योग दोपहर 4.43 बजे से अगले दिन सुबह 6.57 बजे तक रहेगा। सुबह 6.58 बजे से 8.24 बजे तक यमगंड योग रहेगा एवं राहुकाल का समय दोपहर 2.06 बजे से 3.32 बजे तक रहेगा। इसी प्रकार दिन में काल, रोग तथा उद्वेग के चौघड़ियाों को भी टालना ठीक रहेगा। इन मुहूर्तों में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य न करें।

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर

उपाय (Guruwar Ke Upay)

गुरुवार को भगवान श्रीहरि का वार (Jaipur Aaj Ka Panchang 22 February 2024) माना गया है। धन की प्राप्ति के लिए इस दिन भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। जिनकी जन्मकुंडली में गुरु ग्रह दोष दे रहा हो, उन्हें गुरुवार का व्रत रखना चाहिए एवं केले की पूजा करनी चाहिए।

इसके अतिरिक्त घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना और बुजुर्गों की सेवा करना आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा। गुरु पुष्य होने के कारण इस दिन आप सोना, चांदी, भूमि, नया मकान, वाहन आदि भी खरीद सकते हैं।

 

Morning News India

Recent Posts

राजस्थान उपचुनाव में होगा गठबंधन! Sachin Pilot के बयान से खलबली

Sachin Pilot statement : जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना…

1 घंटा ago

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

2 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

2 घंटे ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

3 घंटे ago

अय्यूब के प्यार में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

4 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

5 घंटे ago