ज्योतिष

Jaipur Aaj Ka Panchang 22 March 2024: शुक्रवार को मां भगवती करेंगी ये इच्छाएं पूरी

Jaipur Aaj Ka Panchang 22 March 2024: शुक्रवार 22 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2080, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रदोष तिथि रहेगी। इसी दिन प्रदोष व्रत भी रहेगा। सूर्योदय सुबह 6.28 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.39 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 4.15 बजे एवं चंद्रास्त का समय अगले दिन सुबह 5.30 बजे रहेगा।

कल मघा नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास पूरे दिन नंदी पर रहेगा। अग्नि का वास पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।

Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

शुक्रवार को सायं 6.36 बजे तक धृति योग बना हुआ है, यह अत्यन्त शुभ योग है। दोपहर 12.09 बजे से 12.58 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। अर्द्धरात्रि बाद 1.46 बजे से 3.34 बजे तक अमृतकाल रहेगा। दोपहर 2.36 बजे से 3.22 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। सुबह 8.00 बजे से 9.31 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.34 बजे से 2.05 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

कल सुबह 11.02 बजे से दोपहर 12.34 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 3.36 बजे से 5.08 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.55 बजे से 9.43 बजे तक एवं दोपहर 12.58 बजे से 1.47 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन अशुभ मुहूर्तों में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की उपासना से मिलती हैं तंत्र शक्तियां

उपाय (Jyotish Ke Upay)

शुक्रवार का दिन मां जगदंबा की स्तुति और उपासना के लिए सर्वोत्तम माना गया है। इस दिन मां भगवती के किसी भी स्वरूप की सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा करने से भक्तों की हर इच्छा पूरी होती है। यदि किसी व्यक्ति पर तंत्र-मंत्र या मारण, उच्चाटन आदि क्रूर प्रयोग किए गए हैं तो वे भी सहज ही नष्ट हो जाते हैं। उनकी आराधना के लिए मां के अलग-अलग स्वरूपों के सहस्त्रनाम, उनकी स्तुति अथवा उनके स्त्रोतों का जप कर सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

6 मिनट ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago