ज्योतिष

Jaipur Aaj Ka Panchang 23 March 2024: शनिवार को ऐसे मनाएं हनुमानजी को

Jaipur Aaj Ka Panchang 23 March 2024: शनिवार 23 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2080, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रदोष-चतुर्दशी तिथि रहेगी। प्रदोष तिथि सुबह 7.17 बजे तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लगेगी। सूर्योदय सुबह 6.27 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.40 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 5.07 बजे एवं चंद्रास्त का समय अगले दिन सुबह 5.58 बजे रहेगा।

कल पूर्वाफाल्गुनि नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सुबह 7.17 बजे तक नंदी पर रहेगा, उसके बाद भोजन में रहेगा। अग्नि का वास सुबह 7.17 बजे तक आकाश में एवं उसके बाद पाताल में रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।

Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

शनिवार को अहोरात्रि रवि योग रहेगा। दोपहर 12.09 बजे से 12.58 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। अर्द्धरात्रि बाद 12.20 बजे से 2.08 बजे तक अमृतकाल रहेगा। दोपहर 2.36 बजे से 3.22 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। सुबह 7.59 बजे से 9.30 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.37 बजे से 5.08 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.36 बजे से 12.33 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

कल सुबह 9.30 बजे से 11.02 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 2.05 बजे से 3.37 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 6.27 बजे से 8.05 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

यह भी पढ़ें: 23 March 2024 Love Rashifal Hindi: दैनिक लव राशिफल पढ़े और भरे जीवन में रोमांस

उपाय (Jyotish Ke Upay)

शनिवार का दिन हनुमानजी की उपासना के लिए उत्तम बताया गया है। इस दिन रामचरितमानस का पाठ, सुंदरकांड का पाठ तथा हनुमानजी के ही अन्य अनुष्ठान करना सभी मनोरथों की पूर्ति करता है। यदि आप किसी वैष्णव अथवा रामानंदी संप्रदाय के मंत्र का जप अनुष्ठान करना चाहते हैं तो उसके लिए भी शनिवार का दिन उपयुक्त रहता है।

Morning News India

Recent Posts

दिल्ली की नई CM आतिशी के पति भी है खास, जानें कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

Delhi New CM Atishi Marlena Love Story: दिल्ली की नई सीएम आतिशी मार्लेना ने शनिवार…

36 मिन ago

विधानसभा स्पीकर बोले- देश को सही अर्थों में आगे ले जाएगी नई शिक्षा नीति

Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने नई शिक्षा नीति…

1 घंटा ago

उसने वादा तोड़ दिया….., अब शहीद की देह आएगी घर

Dholpur Son Martyred In Jammu And Kashmir: उसने पत्नी से बात की थी। वादा किया…

3 घंटे ago

तिरुपति बालाजी को चढ़ावे में मिला 11,225 किलो सोना, जानें कमाई के स्त्रोत

Tirupati Balaji Temple : आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में छाया…

4 घंटे ago

जयपुर में जनता को मिलेगी कचरे वाली बिजली, 2025 में होगी सप्लाई

Jaipur waste to energy plant: आम के आम और गुठलियों के दाम तो आपने भी…

6 घंटे ago