ज्योतिष

Jaipur Aaj Ka Panchang 24 February 2024: शनि पूर्णिमा का संयोग ऐसे खोल देगा किस्मत

Jaipur Aaj Ka Panchang 24 February 2024: वैदिक कैलेंडर के अनुसार शनिवार 24 फरवरी 2024 को विक्रम संवत 2080, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी। इसे माघ पूर्णिमा भी कहा जाता है। कल ही ललिता जयंती भी है। सूर्योदय का समय सुबह 6.56 बजे तथा सूर्यास्त सायं 6.24 बजे रहेगा। चंद्रोदय सायं 6.20 बजे होगा। जानिए इस दिन बनने वाले शुभ-अशुभ योगों के बारे में

पंचांग की गणना के अनुसार पूर्णिमा सायं 5.59 बजे तक रहेगी उसके बाद माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा आरंभ होगी। पूरे दिन चन्द्रमा सिंह राशि में रहेगा। नक्षत्र मघा और पूर्वाफाल्गुनी रहेंगे। शिव का वास सांय 5.59 बजे तक श्मशान में और उसके बाद मां गौरी के साथ रहेगा। अग्नि का वास पृथ्वी पर होगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: कैसा रहेगा आपके लिए आज का शनिवार, देखें यहां पर

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Jaipur Aaj Ka Panchang 24 February 2024)

ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार पूर्णिमा पर कई शुभ योग बन रहा है जिनमें किसी भी शुभ कार्य को कर सकेंगे। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.17 बजे से 1.03 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.35 बजे से 3.21 बजे तक, गौधूलि मुहूर्त सायं 6.22 बजे से 6.47 बजे तक तथा ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.16 बजे से 6.06 बजे तक रहेंगे।

सुबह 8.22 बजे से 9.48 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.32 बजे से 4.58 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा।रात्रि 9.32 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.40 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेंगे। इन शुभ मुहूर्तों में आप सभी प्रकार के मांगलिक कार्य कर पाएंगे।

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang)

सुबह 9.48 बजे से 11.14 बजे तक राहुकाल रहेगा। यमगंड योग दोपहर 2.06 बजे से 3.32 बजे तक एवं गंड मूल योग सुबह 6.56 बजे से 10.20 बजे तक रहेगा। इनके अतिरिक्त रोग, काल एवं उद्वेग के चौघड़ियों में भी समस्त मांगलिक कार्य करने की मनाही की गई है।

यह भी पढ़ें: ज्योतिषाचार्य उरुक्रम शर्मा से फ्री में जानिए अपना भविष्य

उपाय

शनिवार को ज्योतिष में शनि ग्रह तथा बजरंग बली का वार बताया गया है। जिनकी कुंडली में शनि अशुभ प्रभाव दे रहा हो या शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती हो, उन्हें शनि के उपाय बताए जाते हैं। यदि शनिवार के दिन आने वाली पूर्णिमा पर शनि ग्रह की शांति के उपाय किए जाएं तो निश्चित रूप से हर संकट दूर हो जाता है। साथ ही हनुमानजी की भी आराधना करने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं।

Morning News India

Recent Posts

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

23 घंटे ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

4 दिन ago

गुलाबी नगरी में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन, भारत माता के जयकारों से पथ संचलन का स्वागत

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…

4 दिन ago

कौन कहता है राणा सांगा हारे थे! टोंक का ये शिलालेख बताता है खानवा के युद्ध में जीते थे

— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…

6 दिन ago

राजस्थान जैन सभा के युवाओं को धर्म से जोडने की अनूठी पहल

Rajasthan News :  जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…

7 दिन ago

डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने होली पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और…

3 सप्ताह ago