Jaipur Aaj Ka Panchang 24 March 2024: रविवार 24 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2080, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी-पूर्णिमा तिथि रहेगी। चतुर्दशी तिथि सुबह 9.54 बजे तक एवं उसके बाद पूर्णिमा तिथि रहेगी। फाल्गुन पूर्णिमा को ही होली भी मनाई जाती है। अतः कल होली का पर्व भी रहेगा। रविवार को ही भद्रा भी रहेगी। सूर्योदय सुबह 6.26 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.40 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 5.59 बजे रहेगा।
कल पूर्वाफाल्गुनि एवं उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा दोपहर 2.20 बजे तक सिंह राशि, तत्पश्चात् कन्या राशि में विचरण करेगा। भगवान शिव का वास सुबह 9.54 बजे तक भोजन में एवं उसके बाद श्मशान में रहेगा। अग्नि का वास सुबह 9.54 बजे तक पृथ्वी पर एवं उसके बाद आकाश में रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।
Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रविवार को वृद्धि योग के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग एवं रवि योग भी बन रहे हैं। वृद्धि योग पूरे दिन-रात्रि रहेगा, सुबह 6.26 बजे से 7.34 बजे तक रवि योग, सुबह 7.34 बजे से अगले दिन सुबह 6.25 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेंगे। दोपहर 12.09 बजे से 12.58 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा।
अमृतकाल का समय 2.30 बजे से 6.25 बजे तक रहेगा। दोपहर 2.36 बजे से 3.22 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। सुबह 7.59 बजे से 9.30 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.30 बजे से 11.01 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.05 बजे से 3.37 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.40 बजे से रात्रि 9.36 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
होली पर सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
रविवार को सायं 5.08 बजे से 6.40 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 12.33 बजे से 2.05 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सायं 5.02 बजे से 5.51 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। रविवार को ही भद्रा भी रहेगी जिसका वास पृथ्वी पर माना गया है अतः यह भी अशुभ बताई गई है। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: 24 March 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय
रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है परन्तु इस बार रविवार को फाल्गुन पूर्णिमा एवं होली भी है। शास्त्रों में पूर्णिमा को भगवान विष्णु का दिन बताया गया है, अतः होली के अवसर पर उनकी पूजा करना एवं उनके निमित्त अनुष्ठान करना अत्यन्त ही शुभ रहेगा। यदि किसी तरह का कोई छोटा-मोटा अनुष्ठान करना चाहते हैं तो होली का दिन सर्वोत्तम रहेगा। रविवार को होली होने के कारण यह दिन तंत्र-मंत्र प्रयोगों के लिए भी बहुत खास बन गया है।
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…
— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…
जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और…