ज्योतिष

Jaipur Aaj Ka Panchang 29 February 2024: पंचमी पर स्वाति नक्षत्र का चंद्रमा करेगा ये बड़ा काम

Jaipur Aaj Ka Panchang 29 February 2024: वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार गुरुवार 29 फरवरी 2024 को विक्रम संवत 2080, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी। सूर्योदय का समय सुबह 6.52 बजे तथा सूर्यास्त सायं 6.27 बजे रहेगा। चंद्रोदय का समय रात्रि 10.40 बजे रहेगा। जानिए गुरुवार को कौन-कौनसे शुभ-अशुभ मुहूर्त रहेंगे और उनमें क्या कर पाएंगे

चन्द्रमा पूरे दिन रात तुला राशि में रहेगा। सुबह 10.22 बजे तक चित्रा एवं उसके बाद स्वाति नक्षत्र रहेगा। शिव का वास अगली सुबह तक नंदी पर रहेगा। अग्नि का वास पूरे दिन पाताल में रहेगा। राहुकाल का वास दक्षिण दिशा में तथा दिशा शूल भी दक्षिण दिशा में ही रहेगा।

यह भी पढ़ें: Rahu Ke Upay: राहु की हर समस्या का समाधान है ये टोटके

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पंचमी पर वैसे तो कोई शुभ योग नहीं है परन्तु आवश्यक कार्य दिन के शुभ चौघड़िया में किए जा सकेंगे। अमृतकाल अर्द्धरात्रि बाद 3.07 बजे से 4.53 बजे तक एवं विजय मुहूर्त दोपहर 2.35 बजे से 3.21 बजे तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.12 बजे से 6.02 बजे तक रहेगा।

गुरुवार सुबह 6.52 बजे से 8.19 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.39 बजे से दोपहर 2.06 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.27 बजे से 8.00 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। इस प्रकार बताए गए इन शुभ चौघड़िया में आप सभी प्रकार के मांगलिक कार्य कर पाएंगे।

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang 29 February 2024)

राहुकाल का समय दोपहर 2.06 बजे से 3.33 बजे तक रहेगा। यमगंड योग सुबह 6.52 बजे से 8.19 बजे तक एवं दूर्मुहूर्त योग सुबह 10.43 बजे से 11.30 बजे तक दोपहर 3.22 बजे से 4.08 बजे तक रहेगा। इनके अतिरिक्त रोग, काल एवं उद्वेग के चौघड़ियों में भी समस्त मांगलिक कार्य करने की मनाही की गई है।

यह भी पढ़ें: जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा फरवरी-मार्च का महीना

उपाय (Guruwar Ke Upay)

ज्योतिष में गुरुवार को भगवान विष्णु का वार बताया गया है। इस दिन श्रीहरि एवं मां लक्ष्मी की पूजा करने एवं उनके निमित्त उपाय करने से समस्त प्रकार के ग्रहदोष एवं आपदाएं दूर होती हैं। इस दिन श्रीविष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना दुर्भाग्य का नाश करता है एवं भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करता है। इसके अलावा गुरुवार के दिन बुजुर्गों की सेवा करना एवं उनका आशीर्वाद लेना प्रतिदिन के जीवन में आ रहे कष्टों को दूर करने में सहायता करता है।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago