ज्योतिष

Jaipur Aaj Ka Panchang 3 March 2024: कल इस मुहूर्त में करें शिव आराधना, दूर होंगे संकट

Jaipur Aaj Ka Panchang 3 March 2024: रविवार 3 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2080, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी-अष्टमी तिथि रहेगी। सप्तमी सुबह 8.44 बजे तक, तत्पश्चात् अष्टमी तिथि आरंभ होगी। सुबह 6.49 बजे सूर्योदय होगा एवं सूर्यास्त का समय सायं 6.29 बजे रहेगा। चंद्रोदय अर्द्धरात्रि बाद 1.37 बजे होगा। रविवार को कई बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं।

दोपहर 3.55 बजे तक अनुराधा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रहेंगे। चन्द्रमा पूरे दिन वृश्चिक राशि में रहेगा। शिव का वास सुबह 8.44 बजे तक श्मशान में एवं उसके बाद गौरी के साथ रहेगा। अग्नि का वास सुबह 8.44 बजे तक पृथ्वी पर एवं उसके बाद आकाश में रहेगा। पश्चिम में दिशा शूल रहेगा।

यह भी पढ़ें: 3 March 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Chaughadia Aaj Ka Panchang 3 March 2024)

रविवार को दोपहर 12.15 बजे से 1.02 बजे तक अभिजित मुहूर्त, दोपहर 2.36 बजे से 3.22 बजे तक विजय मुहूर्त रहेंगे। गोधूलि मुहूर्त का समय सायं 6.27 बजे से 6.51 बजे तक रहेगा। इनके कल शबरी जयन्ती, भानु सप्तमी एवं कालाष्टमी भी है जिसमें आप सभी प्रकार के शुभ कार्य कर सकते हैं।

सुबह 9.44 बजे से 11.11 बजे तक लाभ का चौघड़िया एवं दोपहर 2.06 बजे से 3.34 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.29 बजे से रात्रि 9.34 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेंगे। इस प्रकार कल का दिन सभी शुभ कार्यों के लिए उत्तम रहने वाला है।

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

राहुकाल सायं 5.02 बजे से 6.29 बजे तक है। यमगंड योग दोपहर 12.39 बजे से 2.06 बजे तक एवं दूर्मुहूर्त योग दोपहर 4.56 बजे से सायं 5.42 बजे तक रहेगा। इनके अलावा अन्य कोई अशुभ योग नहीं है। इन सभी योगों एवं अशुभ मुहूर्तों को शुभ कार्य करते समय टाल देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा फरवरी-मार्च का महीना

उपाय (Jyotish Ke Upay)

ज्योतिष में रविवार को भगवान सूर्यदेव की आराधना के लिए उत्तम बताया गया है। इस दिन गायत्री मंत्र के अनुष्ठान करना हर तरह से लाभ देता है। यदि किसी की जन्मकुंडली में सूर्य दोष हो या सूर्य पर दुष्ट ग्रह की नजर पड़ रही हो तो उसके निमित्त रविवार को भगवान शिव की आराधना करने से तुरंत राहत मिलती है।

Morning News India

Recent Posts

इन तीन राशियों के जातक रहें सभंलकर , नहीं तो प्यार का रिश्ता हो जाएगा खत्म

Aaj Ka Love Rashifal 28 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

2 घंटे ago

आज के दिन फ्रांस का संविधान लागू हुआ, तो इथोपिया ने छोड़ी राष्ट्र संघ की सदस्यता

Aaj Ka Itihas 28 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

जयपुर में सोने चांदी का यहां से जानें ताजा भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 27 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 27 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 27 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

4 घंटे ago

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का आज हरियाणा दौरा, कई जनसभा को करेंगी संबोधित

Diya Kumari In Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी को…

5 घंटे ago

Top 10 Big News of 27 September 2024: देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 27 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

5 घंटे ago