ज्योतिष

Jaipur Aaj Ka Panchang 30 March 2024: शनिवार को ये रहेंगे शुभ मुहूर्त

Jaipur Aaj Ka Panchang 30 March 2024: शनिवार 30 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष पंचमी-षष्ठी तिथि रहेगी। रात्रि 9.13 बजे तक पंचमी एवं तत्पश्चात् षष्ठी रहेगी। कल ही रंग पंचमी भी रहेगी। सूर्योदय सुबह 6.20 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.43 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 11.29 बजे एवं चंद्रास्त का समय 9.05 बजे रहेगा।

आज दिन में अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन वृश्चिक राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास रात्रि 9.13 बजे तक नन्दी पर और उसके बाद भोजन में रहेगा। अग्नि का वास रात्रि 9.13 बजे तक पृथ्वी पर एवं उसके बाद आकाश में रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।

Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

कल रात्रि 10.03 बजे तक सिद्धि योग बन रहा है। रात्रि 10.03 बजे से अगले दिन सुबह 6.18 बजे तक रवि योग बन रहा है। दोपहर 12.07 बजे से 12.56 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। अमृतकाल का समय सुबह 11.02 बजे से दोपहर 12.43 बजे तक रहेगा। दोपहर 2.35 बजे से 3.25 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। सुबह 7.53 बजे से 9.25 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.37 बजे से सायं 5.10 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.37 बजे से 12.31 बजे तक शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

कल सुबह 9.25 बजे से 10.58 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 6.20 बजे से 7.53 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 6.20 बजे से 7.59 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

यह भी पढ़ें: 30 March 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय

उपाय (Jyotish Ke Upay)

शनिवार का दिन हनुमानजी का वार माना गया है। उनकी आऱाधना से भक्तों के समस्त कष्ट नष्ट होते हैं और उनका जीवन दुख, रोग और शोक से रहित हो जाता है। यदि जन्मकुंडली में किसी ग्रह के कारण कोई दोष या बाधा आ रही होती है तो वह भी हनुमानजी की पूजा से बिना किसी उपाय के ही दूर हो जाती है। शनिवार को ही रंगपचंमी का पर्व भी है जिसे हिंदू धर्म में अत्यन्त भक्तिभाव से मनाया जाता है।

Morning News India

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

23 घंटे ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

1 दिन ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

1 दिन ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

1 दिन ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

1 दिन ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

2 दिन ago