ज्योतिष

Jaipur Aaj Ka Panchang 4 March 2024: हर मुसीबत का रामबाण इलाज है शिव की यह स्तुति

Jaipur Aaj Ka Panchang 4 March 2024: सोमवार 4 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2080, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी-नवमी तिथि रहेगी। अष्टमी सुबह 8.49 बजे तक रहेगी फिर नवमी लग जाएगी। सुबह 6.48 बजे सूर्योदय एवं सायं 6.30 बजे सूर्यास्त होगा। चंद्रोदय अर्द्धरात्रि बाद 2.38 बजे होगा। सोमवार को ही जानकी जयंती भी है।

कल ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र रहेंगे। चन्द्रमा दोपहर 4.21 बजे तक वृश्चिक राशि में और उसके बाद धनु राशि में रहेगा। शिव का वास सुबह 8.49 बजे तक गौरी के साथ, उसके बाद सभा में रहेगा। अग्नि का वास सुबह 8.49 बजे तक पाताल एवं उसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। पूर्व दिशा में शूल रहेगा।

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti Hindi 3 March 2024: आज की चाणक्य नीति, जीवन का हो जाएगा उद्धार

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त
(Chaughadia Aaj Ka Panchang 3 March 2024)

अमृतकाल का समय सुबह 7.24 बजे से 9.02 बजे तक रहेगा। दोपहर 12.15 बजे से 1.02 बजे तक अभिजित मुहूर्त, दोपहर 2.36 बजे से 3.22 बजे तक विजय मुहूर्त रहेंगे। गोधूलि मुहूर्त का समय सायं 6.27 बजे से 6.51 बजे तक रहेगा। कल जानकी जयंती भी रहेगी जिसे शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना गया है।

सुबह 6.48 बजे से 8.15 बजे तक अमृत का चौघड़िया एवं सुबह 9.43 बजे से 11.11 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.02 बजे से 6.30 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन सभी शुभ चौघड़ियों में आप मांगलिक कार्य कर पाएंगे।

राहुकाल
(Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukal)

राहुकाल सुबह 8.15 बजे से 9.43 बजे तक रहेगा। यमगंड योग सुबह 11.11 बजे से दोपहर 12.39 बजे तक रहेगा। दूर्मुहूर्त योग दोपहर 1.02 बजे से सायं 1.49 बजे तक एवं 3.22 बजे से 4.09 बजे तक रहेगा। इनके अलावा अन्य कोई अशुभ योग नहीं है। इन सभी योगों एवं अशुभ मुहूर्तों को शुभ कार्य करते समय टाल देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा फरवरी-मार्च का महीना

उपाय
(Jyotish Ke Upay)

ज्योतिष में सोमवार को भगवान शिव की आराधना के लिए उत्तम वार बताया गया है। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आप जो भी पूजा-पाठ या अन्य कर्मकांड करते हैं, उनका शुभ फल प्राप्त होता है। जन्मकुंडली में कोई भी ग्रह यदि अशुभ या गलत प्रभाव दे रहा हो अथवा किसी बड़ी पीड़ा से दुखी हो तो महादेव की आराधना समस्त कष्टों का नाश कर देती है। इस दिन विशेषकर रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय मंत्र जाप के अनुष्ठान किए जाते हैं जो बड़े से बड़े अनिष्ट को भी टाल देते हैं।

Aakash Agarawal

Recent Posts

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

1 दिन ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 दिन ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 दिन ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

4 दिन ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

4 दिन ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

5 दिन ago