ज्योतिष

अपनी मां के लिए कर दें ये एक काम तो आप पर होगी महादेव की अपार कृपा

Jyotish ke Upay: ज्योतिष के नवग्रहों में से चंद्रमा को मां का कारक ग्रह माना गया है। इस ग्रह की अनुकूलता से जातक को मन-मस्तिष्क की शांति और सौभाग्य प्राप्त होता है। चंद्रमा के प्रतिकूल होने पर जीवन की शांति को भंग होती है ही साथ में अनेकों असाध्य रोग भी हो जाते हैं जो पूरी लाइफ को खराब कर सकते हैं।

आप भी अपनी मां के निमित्त कुछ आसान से उपाय करके चंद्रमा को अनुकूल बना सकते हैं। इन ये उपाय करने में बहुत ही सहज और सरल हैं तथा करते ही तुरंत असर दिखाते हैं। जानिए चंद्रमा को मजबूत बनाने वाले कुछ आसान उपायों के बारे में

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर

चंद्रमा को अनुकूल बनाने के उपाय (Chandrama Ke Upay)

  1. प्रतिदिन सुबह उठते ही अपनी मां के चरण छुएं। कोई भी नया काम उनका आशीर्वाद लेकर ही करें। जीवन में कभी असफल नहीं होंगे।
  2. जिन जातकों की मां नहीं है, उन्हें किसी बुजुर्ग असहाय महिला की समय-समय पर सहायता करनी चाहिए। इससे जीवन में तरक्की मिलेगी।
  3. जो लोग अपनी मां से दूर रहते हैं या जिनकी मां जीवित नहीं है, उन्हें भगवती को ही मां मानकर पूजा करनी चाहिए। इससे जीवन में सभी तरह का सौभाग्य प्राप्त होता है।
  4. मां की सभी सद्इच्छाओं को पूरा करने वाले व्यक्ति को जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं आती है।

यह भी पढ़ें: घर में वास्तु दोष दूर करने के सबसे आसान उपाय

मां को कष्टों से बचाने के लिए उपाय

यदि किसी व्यक्ति की मां संकट में हो अथवा किसी असाध्य रोग से पीड़ित हो तो उस जातक को अपनी मां के निमित्त सोमवार के दिन से आरंभ कर प्रतिदिन भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही महामृत्युजंय मंत्र का सवा लाख जप का अनुष्ठान करवाना चाहिए। जो ऐसा नहीं कर सकते हैं, उन्हें स्वयं ही ‘शिव शिव’ मंत्र का अधिकाधिक जप करना चाहिए। इससे न केवल मां की वरन घर के सभी सदस्यों की हर पीड़ा दूर हो जाएगी।

ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

मां के अपमान से होता है नाश

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा मानसिक शांति और निरोगी काया देता है। मां का अपमान करने वाले अथवा मां को दुख देने वाले जातकों के जीवन से ये दोनों ही चीजें हमेशा के लिए रूठ जाती है। ऐसा व्यक्ति लाख प्रयास करने के बाद भी जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाता है और उसकी मेहनत, नॉलेज, रिश्ते-नाते सब कुछ खत्म हो जाते हैं।

Morning News India

Recent Posts

जयपुर में खीर विरतण के दौरान RSS कार्यकताओं पर चाकू से हमला, 10 घायल

जयपुर। Jaipur News : बॉलीवुड फिल्म 'मां तुझे स्लाम' में सनी देओल का वो डायलॉग…

30 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Top 10 Big News of 18 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 18 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago

मरीजों की जान किसके हवाले, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी

Resident Doctors Strike: राज्य के रेजिडेंट डॉक्टर कल से एक बार फिर हड़ताल पर हैं।…

16 घंटे ago

कल से एक महीने जमेगा जयपुर स्थापना दिवस का रंग, बॉलीवुड सितारे और कलाकार करेंगे परफॉर्म

Jaipur Day celebrations Nagar Nigam Heritage: जयपुर स्थापना दिवस समारोह 18 अक्टूबर से 18 नवंबर…

17 घंटे ago

पाराशर धाम बाबा का छत्तीसगढ़ में सजा दिव्य दरबार, देखें पर्चे पर चमत्कार

जयपुर। Parashar Dham : बागेश्वर धाम बाबा की तरह फेमस हुए मात्र 9 साल के…

18 घंटे ago