ज्योतिष

Jyotish Tips:आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही

Jyotish Tips: इस बार आषाढ़ माह का कृष्ण पक्ष 15 दिन के बजाय 13 दिन का ही होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 23 जून से 5 जुलाई के बीच दो तिथियों का क्षय होने के कारण यह दुर्लभ स्थिति बन रही हैा माना जाता है कि इस तरह का संयोग बनना देश और दुनिया में युद्ध, प्राकृतिक आपदाएं और महान संकटों का कारण बनता है। महाभारत का युद्ध भी इसी तरह के ज्योतिषीय संयोग में लड़ा गया था।

इन दो तिथियों का हुआ क्षय

डॉक्टर उरुक्रम शर्मा के अनुसार इस बार यानि विक्रम संवत 2081 में आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष में प्रतिपदा और चतुर्दशी तिथि घट रही है। सामान्य रूप से कृष्ण और शुक्ल पक्ष में 15 दिन अथवा 14 दिन होते हैं। परन्तु ग्रहों की गणना के चलते दो तिथियां घट कर केवल 13 दिन का ही पक्ष हो जाता है।

यह भी पढ़ें: शुक्रवार को सिर्फ एक बार बोलें मां लक्ष्मी का यह मंत्र, पैसों की होगी बारिश

13 दिनों का पक्ष लाता है भयावह संकट

शास्त्रों में भी कहा गया है, ‘सहस्त्रयां चैवयोत्पजायते, त्रयोदश दिने पक्ष स्तदा संहरते जगत्।’ अर्थात् दैव योग से कई एक युगों में 13 दिन का पक्ष आता है जो प्रजा के लिए संहारकारक सिद्ध होता है। जब कभी ऐसा संयोग बनता है तब देश और दुनिया में महान संकट आते हैं। इसकी वजह से प्रजा को रोग, महंगाई, युद्ध एवं प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ एक रात में सीख सकते हैं बागेश्वर धाम जैसे पर्चा बनाने की विद्या, यह रहा मंत्र

पहले बने संयोगों में घटी थी ये घटनाएं

बीसवीं सदी में भी 1999 में ऐसा ही संयोग बना था जब कारगिल युद्ध हुआ और भारी तबाही हुई थी। इसके पूर्व 1962 में बने संयोग में भारत-चीन युद्ध हुआ था। वर्ष 1937 में यही संयोग बनने पर भयावह भूकंप आया था जिसमें हजारों की मृत्यु हो गई थी। महाभारत काल में कौरव-पांडव युद्ध भी ऐसे ही एक संयोग में लड़ा गया था जब लाखों की संख्या में सेनाएं मारी गईं।

इसी तरह की रोचक खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

Morning News India

Recent Posts

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

17 घंटे ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

4 दिन ago

गुलाबी नगरी में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन, भारत माता के जयकारों से पथ संचलन का स्वागत

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…

4 दिन ago

कौन कहता है राणा सांगा हारे थे! टोंक का ये शिलालेख बताता है खानवा के युद्ध में जीते थे

— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…

6 दिन ago

राजस्थान जैन सभा के युवाओं को धर्म से जोडने की अनूठी पहल

Rajasthan News :  जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…

6 दिन ago

डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने होली पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और…

3 सप्ताह ago