ज्योतिष

Mahashivratri Marriage Tips: भोलेनाथ के 10 उपाय, जिन्हें आजमाने से मिलेगा मनचाहा प्यार

Mahashivratri Marriage Tips: इस वर्ष महाशिवरात्रि का त्यौहार शुक्रवार, 8 मार्च को मनाया जा रहा हैं। भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का यह दिन शिव पूजा के लिए सबसे बड़ा दिवस माना जाता हैं। कहते हैं, महाशिवरात्रि के इस पर्व पर अविवाहित लोग अपने लिए भोले परिवार से अपने लिए विवाह का आशीर्वाद ले सकते हैं। इसके लिए सच्चे मन से प्रभु भोले नाथ और माता पार्वती के साथ संपूर्ण भोले परिवार की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए।

यदि आप चाहते है कि, महाशिवरात्रि पर भोले बाबा का आशीर्वाद आपको मिले और आपकी जल्दी से जल्दी शादी हो जाए। ऐसे में आपको इस दिन विशेष पूजा के साथ-साथ कुछ जरुरी उपाय करने चाहिए। आज के दौर में युवा पीढ़ी के बीच लव मैरिज करने का चलन बढ़ गया हैं। यदि आप चाहते है कि, आप लव मैरिज करें और पेरेंट्स को भी इसके लिए राजी कर लें, तो आपको महाशिवरात्रि पर मनचाहे प्यार के लिए कुछ उपाय करने चाहिए-

यह भी पढ़े: Mahashivratri Love Marriage Tips: लव मैरिज के लिए मान जाएंगे पैरेंट्स! महाशिवरात्रि पर करें ये काम

मनचाहे प्यार के लिए उपाय
(Mahashivratri Marriage Tips)

लड़कियों के लिए-

जो लड़कियां अभी अविवाहित हैं या फिर उनके विवाह में कोई बाधा आ रही हैं, तो उन्हें महाशिवरात्रि के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हुए, उन्हें गेंदे के फूलों की माला अर्पित करनी चाहिए। पूजा के दौरान ॐ गौरी शंकराय नमः मंत्र का जाप करें।

इसके अलावा पान के पत्ते पर एक लौंग, इलायची रखकर शिवजी को अर्पित करनी चाहिए। साथ ही ‘ॐ गौरी शंकराय नमः’ और ‘ॐ पार्वतीपतये नमः’ का एक माला जाप करना शुभ फलकारी रहता हैं। महाशिवरात्रि के अगले दिन पार्थिव शिवलिंग को नदी में प्रवाहित कर देना जरुरी होता हैं।

यह भी पढ़े: Mahashivratri Love Marriage Tips: लव मैरिज करनी हैं तो महाशिवरात्रि पर मां गौरी को ऐसे मनाएं

शीघ्र बनेंगे शादी के योग

महाशिवरात्रि पर अविवाहित लड़कियों को रात्रि जागरण करते हुए शिव सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। शिव-विवाह की कथा और शिव पुराण का पाठ करना चाहिए। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करना शुभ होता है, इसलिए इस बात का पूजा के समय विशेष ध्यान रखें।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। कहते है कि, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा एवं व्रत करने से विवाहितों को सुख और सौभाग्य मिलता हैं। साथ ही जल्द से जल्द अविवाहितों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं।

Aakash Agarawal

Recent Posts

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

8 घंटे ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

7 दिन ago