Akha Teej 10 May 2024: हिंदू पंचाग के अनुसार कुछ ऐसी तिथि या वार होता है जिसको अबूझ मुहूर्त माना जाता है और इस दिन मांगलिक कार्य करने से पूरा लाभ मिलता है। ‘अक्षय तृतीया’ या ‘आखातीज’ को सबसे बड़ा अबूझ मुहूर्त माना जाता है और इस दिन देशभर में सबसे ज्यादा विवाह होते है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा क्योंकि ज्योतिषयों के अनुसार 61 साल बाद अक्षय तृतीया पर विवाह का मुहूर्त नहीं है।
इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 10 मई को मनाया जाएगा, लेकिन हर साल की तरह इस बार अबूझ मुहूर्त में शादियों पर ग्रहण लगेगा। लेकिन इस साल शुक्र ग्रह के अस्त होने के कारण शादी का मुहूर्त नहीं है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो ऐसा संयोग 61 साल बाद बना है जिसके कारण विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें:राजस्थान में कांग्रेस का चल गया जादू, सट्टा बाजार के भाव से BJP को हुआ बड़ा नुकसान!
ज्योतिशास्त्र के अनुसार एक महीने में शुभ कार्य की मनाही होती है, इसलिए मांगलिक कार्य वर्जित रहेगा। 1 मई से शुक्र ग्रह अस्त हो रहा,जो कि 2 जुलाई को उदय होगा। इसी तरह 7 मई को गुरू ग्रह अस्त हो रहा है, जो कि 1 जून को उदय होगा। शास्त्र के अनुसार सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों के लिए इन ग्रहों का उदयमान रहना जरूरी है। अक्षय तृतीय का पर्व 10 मई को है तो इस बार विवाह जैसे काम नहीं होंगे। इन दोनों ग्रहों के अस्त होने से विवाह सहित मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया है।
विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य के लिए जुलाई महीने में 9, 11 और 12 तारीख को शुभ मुहूर्त हैं। इन तिथियों में विवाह किए जा सकेंगे। इसके बाद विवाह के लिए फिर से लोगों को तीन माह का इंतजार करना होगा। नवंबर महीने में 22, 23 और 27 तारीख को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद 5 महीने तक कोई मुहूर्त नहीं है और साल के अंत के दिसंबर महीने में विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं।
CM Atishi News : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi )…
Aaj Ka Love Rashifal 23 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…
Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…
Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…
Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…