ज्योतिष

Rahu Ke Upay: राहु की हर समस्या का समाधान हैं ये टोटके

Rahu Ke Upay: वैदिक ज्योतिष में राहु को छाया ग्रह की संज्ञा दी गई है। यह जिस भी ग्रह के साथ होता है, उसी के अनुरूप प्रभाव देने लगता है। इसकी अनुकूलता और प्रतिकूलता दोनों ही व्यक्ति पर बहुत ज्यादा प्रभाव डालती है। यदि राहु अनुकूल हो तो व्यक्ति को करोड़पति बना देता है और प्रतिकूल हो तो जातक के जीवन को जीते-जी नरक भी बना सकता है। प्रतिकूल राहु कई प्रकार से लोगों को पीड़ा दे सकता है यथा घर में अशांति, मानसिक चिंता, आर्थिक समस्याएं, रिश्तों में अनबन, या करियर में बाधाएं। ऐसे में कुछ आसान से उपाय करके आप राहु के दुष्प्रभाव को कम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर

राहु को शांत करेंगे ये टोटके

ज्योतिष में राहु की शांति के लिए बहुत से उपाय बताए गए हैं। इनमें सर्वोत्तम उपाय ईश्वर की आराधना करना तथा अपने आचार-विहार और लाइफस्टाइल को ठीक रखना बताया गया है। कुछ प्रमुख उपाय इस प्रकार हैं

  • शास्त्रों में भगवान शिव को महादेव कहा गया है। उनकी आराधना, न केवल राहु वरन सभी ग्रहों को अनुकूल बना देती है। नियमित रूप से शिवलिंग का अभिषेक करें, “ऊं नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।
  • बजरंग बली की पूजा और सुंदरकांड का नियमित पाठ करना भी ग्रहों के अशुभ प्रभाव को पूर्णतया शांत कर देता है। राहु ग्रह से मुक्ति पाने के लिए हनुमानजी की शरण लेना उत्तम उपाय है।
  • गजानन गणपति को भी राहु से मुक्ति दिलाने वाला कहा गया है। विशेषकर गणपति के भक्तों को तो राहु छू भी नहीं पाता है। गणेश जी का अभिषेक और बुध ग्रह के बीज मंत्र का जप करने से भी राहु का दुष्प्रभाव शांत होता है।

यह भी पढ़ें: गणेशजी के ये उपाय पूरी करेंगे आपकी सभी मनोकामनाएं

इन उपायों से भी दूर होता है राहु का कष्ट (Rahu Ke Upay)

पूजा-पाठ के अलावा भी कई अन्य साधनों से दुष्ट ग्रहों का प्रभाव खत्म किया जा सकता है। इन उपायों को करना जितना आसान होता है, उतना ही प्रभावशाली इनका असर भी होता है। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में

  1. कुत्तों को भोजन: काले कुत्तों को रोटी देना राहु को प्रसन्न करने का एक माना जाता है।
  2. पक्षियों को दाना: पक्षियों को दाना-पानी देना भी शुभ माना जाता है।
  3. नीले रंग का प्रयोग: शास्त्रों में नीला रंग राहु ग्रह से संबंधित माना जाता है। नीले वस्त्र धारण करना भी आपकी मदद कर सकता है।
  4. गरीबों की मदद: गरीबों को भोजन, वस्त्र आदि का दान करना पुण्यकारी माना जाता है। इससे राहु के शुभ प्रभाव प्राप्त हो सकते हैं।
  5. पॉजिटिव सोच रखें: नेगेटिव सोच रखने वालों को राहु ज्यादा प्रभावित करता है। ऐसे में सकारात्मक सोच रखना भी शुभ फल देता है।

ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

Morning News India

Recent Posts

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 घंटे ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

1 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

4 दिन ago

गुलाबी नगरी में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन, भारत माता के जयकारों से पथ संचलन का स्वागत

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…

4 दिन ago

कौन कहता है राणा सांगा हारे थे! टोंक का ये शिलालेख बताता है खानवा के युद्ध में जीते थे

— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…

6 दिन ago

राजस्थान जैन सभा के युवाओं को धर्म से जोडने की अनूठी पहल

Rajasthan News :  जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…

1 सप्ताह ago