ज्योतिष

Ramadan Day 29 Dua : 29वें रमजान को ये दुआ पढ़ें, नेकी की तौफीक़ मिल जाएगी

Ramadan Day 29 Dua : मुसलमानों का मुबारक महीना रमजान का तीसरा अशरा 31 मार्च की शाम से शुरु हो चुका है। आज 9 अप्रैल 2024 को 29वां रोजा रखा जा चुका है। जहन्नम की आग से खुलासी का ये तीसरा अशरा ईद के चांद दिखने पर तीस रमजान को खत्म होगा। तीसरे अशरे में शबे कद्र का दौर शुरु हो चुका है। कल 8 अप्रैल की शाम को पांचवीं और आखिरी लैलतुल कद्र हो चुकी है। हर रमजान के लिए एक खास दुआ हुजूर-ए-अक़दस सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने बताई है जिसे उस दिन खुसूसी तौर पर पढ़नी चाहिए। 29वें रमजान को एक खास दुआ (Ramadan Day 29 Dua) पढ़नी चाहिए जिससे अल्लाह आपको नेकी की तौफीक अता करेंगे। ईद का चांद 10 अप्रैल को नजर आ सकता है। आज 9 अप्रैल 2024 के दिन आखिरी 30वीं तरावीह होगी।

यह भी पढ़ें : Ramadan Day 28 Dua : 28वें रमजान को ये दुआ पढ़ें, नफ्ली इबादत में ज्यादा हिस्सा अता होगा

29वें रमजान की खास दुआ (Ramadan Day 29 Dua)

Allahumma ghashshiny fihi bilrrhmati warzuqny fihi alttawfiqa wal-`ismata
wa tahhr qalby min ghayahibi altthamati ya rahiman bi`ibadihi almu´minina

ऐ अल्लाह आज के दिन मुझे रहमतों से धांप दे, इसमें मुझे नेकी की तौफीक़ और बुराई से तहफ्फुज़ नसीब फरमा, और मेरे दिल को तोहमत तराशी की तारीकियों से पा कर दे, ऐ अपने ईमानदार बंदों पर मेहरबान

Aye Allah Aaj Ke Din Mujhe Rehmath Se Dhnaap Dey, Isme Mujhe Neki Ki Taufeeq Aur Burayi Se Tahaffuz Naseeb Farma, Aur Mere Dil Ko Tohmat Tarashi Ki Tarikiyon Se Paak Karde, Aye Apne Imandar Bandon Par Meharban.

O Allah on this day (please) cover me with Your mercy, grant me in it success and protection, purify my heart from the darkness of false accusations, O the Merciful to His believing servants.

यह भी पढ़ें : Teesre Ashre ki Dua : रमजान के तीसरे अशरे में ये दुआ पढ़ें, जहन्नम की आग से आजादी पाएं

29वें रमजान को क्या है खास?

29वें रमजान यानी 9 अप्रैल 2024 को तीसरे अशरे का 9वां दिन है और आखिरी तरावीह आज हो जाएगी। तीसरे अशरे में दोजख की भड़कती आग से पनाह की ये दुआ अल्लाहुम्मा अजिरनी मिन्ननार हमेशा पढ़ते रहे। इंशाअल्लाह आपको जहन्नम की आग से पनाह मिल जाएगी। 20वें रमजान की शाम से ईद का चांद दिखने तक बंदा मस्जिद में तन्हाई में मौला की इबादत करता है जिसे ऐतिकाफ कहा जाता है। ऐतिकाफ का सवाब दो हज और दो उमरे के बराबर होता है। 29वें रमजान को आखिरी लैलतुल कद्र में ये खास दुआ पढ़ने से अल्लाह आपको नेकी की तौफीक़ अता फरमाएंगे।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने उड़ाई भजनलाल सरकार की नींदे, जानें बाबा का नया घमासान

Rajasthan paper leak latest news: भजनलाल सरकार के लिए उनके मंत्री ही सिरदर्दी का कारण…

3 घंटे ago

Coldplay शो के टिकट की मारामारी, 10 लाख तक चार्ज, 99 लाख वेटिंग में, ऐसे करें बुकिंग

जयपुर। Coldplay Ticket In India : कोल्डप्ले शो का इन दिनों भारत में जबरदस्त बवाल…

3 घंटे ago

जुबेर खान की फिर होगी जीत! रामगढ़ में कांग्रेस ने खेला ये जबरदस्त कार्ड

जयपुर। Ramgarh Assembly By Election : राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव…

4 घंटे ago

जयपुर में उल्टा पड़ा फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट का दाव, 404 में से सिर्फ 19 सेंपल फेल

Jaipur Adulterated Food Items Raid Passed in Sample: घी, तेल, सब्ज, फल सभी में धड़ल्ले…

4 घंटे ago

मेवाराम जैन के पीछे पड़े बेनीवाल और हरीश चौधरी, कर दिया ये कांड

Ummedaram Beniwal on Mewaram Jain : जयपुर। आज की बड़ी खबर राजस्थान की राजनीति से…

5 घंटे ago

हनुमान बेनीवाल की एक गलती और हार निश्चित, ये है वो बड़ी बजह

जयपुर। Hanuman Beniwal News : राजस्थान की सात सीटो पर होने वाले उपचुनानों को लेकर…

5 घंटे ago