ज्योतिष

Shani Dev ki Priya Rashi: शनिदेव को प्रिय इन 4 राशियों पर नहीं आएगा कोई कष्ट, क्या ये आपकी राशि है?

Shani Dev ki Priya Rashi: शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव का दिन माना गया है। मान्यता है कि शनिदेव व्यक्ति को कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वालों पर शनिदेव अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। शनिवार के दिन शनि महाराज की विधिवत आराधना करने से कष्ट दूर हो जाते हैं। हम आपको शनिदेव को प्रिय उन 4 राशियों (Shani Dev ki Priya Rashi) के नाम बता रहे हैं जिन पर शनिवार को खास कृपा रहती है। इन 4 राशियों के जातक शनिवार के दिन किसी भी संकट से दूर रहते हैं।

यह भी पढ़ें: Shubh Shaniwar Hindi: शुभ शनिवार संदेश, अभी भेजे दिन बन जाएगा

शनि देव की प्रिय 4 राशियां (Shani Dev ki Priya Rashi)

1. वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि Shani Dev ki Priya Rashi में से सबसे एक नंबर पर आती है। चूंकि शुक्र की राशि पर शनिदेव की विशेष कृपा होती है और शुक्र-शनि दोनों एक-दूसरे के परस्पर मित्र है। ऐसे में यह एक दूसरे की राशि का बुरा नहीं होने देते हैं। इसलिए अगर आपकी राशि वृषभ है तो 2 मार्च 2024 के दिन मौज मनाए।

2. तुला राशि (Libra)

तुला राशि के स्वामी भी शुक्रदेव ही माने गये है, तो इस पर भी शनि देव की खास कृपा होती है। तुला राशि वालों पर शनि की साढ़े साती का दुष्प्रभाव नगण्य हो जाता है। शनिदेव की कृपा से तुला राशि के जातकों को शनिवार के दिन खूब तरक्की मिलती है। इनको शनि देव की कृपा से आर्थिक फायदा भी होता है।

यह भी पढ़ें: 2 March 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय

3. मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के स्वामी शनिदेव खुद है। ऐसे में मकर राशि तो शनिदेव की प्रिय राशियों में से एक मानी गई है। शनिदेव की कृपा से इस राशि के जातकों को शनिवार 2 मार्च के दिन सभी कामों में सफलता मिलने वाली है। शनि महाराज मकर राशि वालों की झोली हमेशा भरते हैं। यानी माली हालत को लेकर ये लोग कभी परेशान नहीं होते हैं।

4. कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव को ही कहा गया है। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों पर भी शनिदेव की कृपा बरसती है। ऊपर से दिन अगर शनिवार का हो तो फिर तो खास मेहरबानी होती है। कुंभ राशि वाले जातकों को हर कार्य में शनिवार के दिन भारी सफलता मिलती है। तो अगर आप भी कुंभ राशि वाले है तो 2 मार्च 2024 को आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

16 घंटे ago