ज्योतिष

Shani ka Gochar: 18 मार्च को शनि का गोचर इन 5 राशियों को बना देगा करोड़पति

Shani ka Gochar: होली के पर्व के ठीक पहले शनि का गोचर हो रहा है। पंचांग के अनुसार 18 मार्च 2024, सोमवार को कुंभ राशि में शनि उदय हो रहा है। ज्योतिष में शनि को न्यायदाता ग्रह माना गया है। ऐसे में शनि का उदय होना सभी राशियों पर व्यापक प्रभाव डालेगा। जानिए किन राशियों के लिए यह शुभ रहेगा।

मेष राशि

इस राशि के लिए शनि ग्यारहवें घर में उदय हो रहा है जो आय का भाव है। यह गोचर मेष राशि को व्यापार और पैसों के मामले में बहुत ही शुभ रहने वाला है। जो लोग जॉब करते हैं, उन्हें कोई बड़ा इंक्रीमेंट मिल सकता है या अधिक तनख्वाह वाली जॉब मिल सकती है। अचानक ही इनकम के नए सोर्स भी बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Jyotish Ke Upay: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं

मिथुन राशि

जिन लोगोंकी राशि मिथुन है, उनके लिए शनि का गोचर जबरदस्त रूप से आर्थिक तरक्की के योग बना रहा है। आने वाले समय में उन्हें हर जगह सफलता मिलेगी, वे जिस भी क्षेत्र में हाथ डालेंगे, उन्हें सफलता मिलेगी। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी, अपनी व्यवहारकुशलता से हर काम बना लेंगे।

कन्या राशि

शनि ग्रह का कुंभ में उदय होना कन्या राशि के लिए बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। विशेषकर प्रतियोगी परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों और युवाओं के लिए सफलता के योग बन रहे हैं। यदि किसी कोर्ट-केस में उलझे हुए हैं तो उसमें भी सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का ट्रांसफर संभव है, आने वाले समय में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के लिए शनि का गोचर शुभ समय लेकर आ रहा है। उनके जीवन में अब तक चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी। आर्थिक समस्याएं भी धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी। उन्हें विदेश में नौकरी करने का अवसर मिल सकता है। पढ़ाई कर रहे युवाओं को परीक्षाओं में मनचाही सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को करोड़ों का प्रोजेक्ट मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: रामभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! घर बैठे होंगे मंगला आरती के दर्शन

कुंभ राशि

शनि का उदय कुंभ राशि में ही हो रहा है। कुंभ राशि के लिए शनि का गोचर बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। उनके लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में भी कोई बड़ा आयोजन संभव है। परिवार के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। किसी साथी के सहयोग से कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी हाथ लग सकता है।

Morning News India

Recent Posts

सोवियत संघ ने किया परमाणु बम का परीक्षण तो ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया

Aaj Ka Itihas 22 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

6 मिन ago

राजस्थान में फिर शुरू होगी बारिश, 27 से 3 अक्टूबर होगी झमाझम

जयपुर। Today Weather : राजस्थान में एकबार फिर से मौसम करवट ले रहा है जिसके…

26 मिन ago

जयपुर में 21 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 21 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

34 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

53 मिन ago

Top 10 Big News of 21 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 21 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

राजस्थान के मंदिरों में होगी भोग की जांच, मोती डूंगरी गणेश मंदिर सबसे शुद्ध

जयपुर। Bhog Certificate : तिरुपति मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी और मछली का…

2 घंटे ago