ज्योतिष

Shivani Marry Laddu Gopal: लड्डू गोपाल संग सात फेरे लेगी 23 साल की शिवानी ,वृंदावन से आएगी बारात

Shivani Marry Laddu Gopal: भगवान से शादी करने की कहानियां तो अपने कई बार सुनी होगी लेकिन आज के इस युग में ऐसी शादी करने का फैसला करना सबको हैरान करने वाला है। मीरा की तरह कृष्ण दीवानी हो चुकी ग्वालियर की शिवानी भी 23 साल की उम्र में भगवान लड्डू गोपाल से शादी करने जा रही है। यह शादी बहुत ही यागदार होगी भगवान लड्डू गोपाल वृंदावन से बारात लेकर शिवानी के घर पहुंचेंगे, जिसके बाद धूमधाम से शादी की रस्में पूरी होगी।

यह भी पढ़े: Deputy CM Diya kumari: पत्रकारों के समर्थन में उतरी Deputy CM दीया कुमारी, गहलोत पर साधा निशाना

बचपन में ही माना अपना साथी

भगवान कृष्ण और मीराबाई का की कहानी तो सबको पता है। (Shivani Marry Laddu Gopal)  मीरा भगवान कृष्ण से दीवानों की तरह प्रेम करती थीं और वह अंतिम क्षण तक उनके साथ रहने का संकल्प लिया। शिवानी ने भी बचपन से ही भगवान लड्डू गोपाल के प्रति भक्ति रखने के साथ उन्हीं के साथ सात फेर लेने का संकल्प लिया।

वृंदावन से आएगी बारात

विवाह कार्यक्रम 15 अप्रैल से शुरू होंगे और पहले हल्दी की रस्म 16 को मण्डप, 17 को बारात आगमन और 18 को विदाई समारोह का कार्यक्रम रखा गया है। 17 अप्रैल को भगवान लड्डू गोपाल बारात लेकर धूमधाम से वृंदावन से शिवानी के घर पहुंचेंगे। विवाह की रस्में ग्वालियर की कैंसर पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में रखी गई है। (Shivani Marry Laddu Gopal) शादी में 250 से ज्यादा लोगों को बुलाया गया है।

माता-पिता ने किया था विरोध

23 साल की शिवानी परिहार बचपन से ही भगवान कृष्ण की भक्त हैं और वह उसी समय से शादी करने का निर्णय कर चुकी थी। भगवान लड्डू गोपाल से शादी करने के लिए शिवानी के माता-पिता पहले तो राजी नहीं ​थे (Shivani Marry Laddu Gopal) लेकिन बेटी के मन को देखते हुए वह भी राजी हो गए। शिवानी कृष्ण गोपाल की एक प्रतिमा हर पल अपने साथ रखती हैं।

यह भी पढ़े: Rajasthan Weather Update 24 March 2024: होली के साथ शुरू होगा बारिश का दौर, 40 डिग्री पहुंचा तापमान

रिश्तेदारों ने उठाए सवाल

शिवानी के इस विवाह से रिश्तेदार खुश नहीं हैं, लेकिन वह इसकी परवाह नहीं करती है। मीरा ने भी बहुत कुछ त्याग किया था और लड्डू गोपाल के लिए बनावटी रिश्तों को ज्यादा भाव देना भी सही नहीं है। यह मेरा अधिकार है और जीवन भी मेरा है।

Narendra Singh

Recent Posts

सीएम बनते ही Atishi ने दिखाए तेवर, केजरीवाल के उड़े होश

CM Atishi News : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi )…

5 घंटे ago

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

9 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

9 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

10 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

10 घंटे ago