Somwati Amavasya: चैत्र माह की अमावस्या इस बार 8 अप्रैल 2024 (सोमवार) को आ रही है। सोमवार को आने के कारण इस अमावस्या का महत्व बहुत ज्यादा माना गया है और इसी वजह से इसे सोमवती अमावस्या भी कहा जाएगा। इस दिन किए गए पूजा-पाठ का फल तुरंत ही मिलता है और घर-परिवार में आ रही समस्याएं भी फटाफट दूर होती हैं।
जब भी अमावस्या तिथि सोमवार को आती है तो उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। अमावस्या पितरों की तिथि मानी गई है और सोमवार भगवान शिव का वार है। ऐसे में दोनों का मिलना ज्योतिष के हिसाब से उत्तम माना गया है। इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करना उत्तम माना गया है।
यह भी पढ़ें: मोमबत्ती जलाते समय 7 बार बोलें यह मंत्र, मन की हर चाहत होगी पूरी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पितरों की शांति के निमित्त किए गए उपायों बहुत ही कारगर होते हैं और जन्मकुंडली में बने दुष्ट ग्रहों के कारण बन रहे समस्त दोषों का नाश करते हैं। आप भी जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जो आपके समस्त कष्टों का नाश कर सकते हैं।
अमावस्या को पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण तथा पिंड दान आदि करना चाहिए। इससे घर-परिवार में आ रहे सभी संकटों का निवारण होता है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। यदि किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में पितृ दोष हो तो उसे भी इस दिन पितृ दोष के निवारण हेतु उपाय करने चाहिए।
शास्त्रों में महादेव को समस्त इच्छाओं का पूर्ण करने वाला बताया गया है। आप भी अपनी विभिन्न इच्छाओं की पूर्ति के लिए भगवान शिव का अनुष्ठान कर सकते हैं। अथवा चाहे तो केवल रुद्राभिषेक द्वारा भी भगवान शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Jyotish Ke Upay: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं
अमावस्या के दिन यदि गरीब भिखारियों अथवा रोगियों को भोजन कराया जाएं एवं उन्हें दवाईयां, वस्त्र आदि दान किए जाए तो आकस्मिक रूप से आने वाले सभी संकटों का नाश हो जाता है। इस उपायो को किसी भी अमावस्या के दिन किया जा सकता है।
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…