ज्योतिष

Surya Grahan Kab Hai 2024: अप्रैल में लगेगा सूर्य ग्रहण, सूतक लगने से पहले हो जांए सावधान

Surya Grahan 2024: मार्च में पहला चंद ग्रहण लगने के बाद 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से इसे अशुभ माना जाता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण होने से इसमें कुछ अद्भुत संयोग जुड़े है, जो 50 साल बाद हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: IPL Ticket Price 500: आईपीएल की सबसे सस्ती टिकट 500 रुपए की, ऑफर सीमित

चंद्र और सूर्य ग्रहण का दिन एक समान

साल के पहले चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण की विशेष बात यह है कि दोनों ग्रहण के वार समान हैं। पहला चंद्र और सूर्य ग्रहण सोमवार को होगा। 8 अप्रैल को पूर्ण सूर्यग्रहण होगा और इससे पहले 1970 में ऐसा सूर्यग्रहण हुआ था।

8 अप्रैल 2024 को लगेगा पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण

पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा, लेकिन चंद्र ग्रहण की तरह यह भी भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए इसका धार्मिक महत्व ज्यादा नहीं होगा और अतः सूतक भी मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका में नजर आएगा।

सूर्य ग्रहण ​का समय

भारतीय समय के अनुसार 8 अप्रैल को लगने वाला पूर्व सूर्य ग्रहण रात में 10:10 मिनट पर रहेगा। सूर्य ग्रहण रात में 2:22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा और सूर्यग्रहण की अवधि 5 घंटे 10 मिनट की होगी।

कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण डोमिनिका, ग्रीनलैंड, आयरलैंड, कनाडा, मेक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स, अरूबा, बर्मुडा, पोर्तो रिको, सैंट मार्टिन, स्पेन, द बहामास, करेबियन नीदरलैंड, जमाइका, नॉर्वे, पनामा, निकारगुआ, रूस, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, आइसलैंड, यूनाइटेड किंग्डम और वेनेजुएला समेत दुनिया के कुछ अन्य हिस्सों में नजर आएगा।

यह भी पढ़ें: Phalodi Satta Bazar Bhav 28 March 2024: जयपुर शहर की सीट पर सट्टा बाजार का बड़ा दाव, जानें इस सीट का हाल

भारत में नजर नहीं आएगा

चंद्र ग्रहण की तरह ही साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा। इसके कारण सूतक काल को लेकर कोई उपाय नहीं है। सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले इसका सूतक काल शुरू हो जाता है और ग्रहण लगने के बाद तक रहता है, लेकिन ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा तो इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

Narendra Singh

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

4 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago