ज्योतिष

19 मार्च से 26 मार्च तक नहीं कटा पाएंगे बाल, ये रही वजह

Jyotish Tips in Hindi: धार्मिक प्रथाओं में कई ऐसी परंपराएं हैं जो आम जनमानस में बहुत गहरे से बस गई हैं। ऐसी ही एक मान्यता है कि किस दिन शेव करनी चाहिए और किस दिन बाल कटाने चाहिए। अगर प्रचलित मान्यताओं को देखें तो आप अगले एक हफ्ते यानि 27 मार्च 2024 (बुधवार) तक न तो शेव बना सकते हैं और न ही बाल कटा सकेंगे।

क्यों एक हफ्ता नहीं कटा पाएंगे बाल

परंपरागत मान्यताओं के अनुसार मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को बाल नहीं कटाए जाते हैं। इनके अतिरिक्त एकादशी, प्रदोष, पूर्णिमा तथा होली पर भी बालों पर उस्तरा या कैंची नहीं लगाई जाती। इस हिसाब से देखें तो आज से अगले आठ दिनों तक आप बाल नहीं कटा पाएंगे। पंचांग के अनुसार अगले आठ दिनों तक कोई न कोई ऐसी सिचुएशन बन रही है कि आप ऐसा करने पर दोष के भागी बनेंगे। आने वाले पूरे सप्ताह किस दिन क्या रहेगा, इसकी लिस्ट आप यहां नीचे देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Nazar Ka Taweez : नजर लगने पर इस मंदिर का ताबीज करेगा इलाज, तुरंत बनवाएं

19 मार्च 2024 – मंगलवार होने की वजह से बाल नहीं कटा सकेंगे।
20 मार्च 2024 – बुधवार है परन्तु एकादशी को शेविंग मना है।
21 मार्च 2024 – गुरुवार के कारण बाल काटना वर्जित है।
22 मार्च 2024 – शुक्रवार होने के साथ-साथ इस दिन प्रदोष भी है।
23 मार्च 2024 – इस दिन शनिवार होने के कारण बाल कटाना मना है।
24 मार्च 2024 – रविवार है परन्तु इसी दिन होली भी जलाई जाएगी।
25 मार्च 2024 – सोमवार है लेकिन पूर्णिमा होने के कारण बाल नहीं कटेंगे।
26 मार्च 2024 – इस दिन वापिस मंगलवार होगा और इस दिन बाल काटना वर्जित है।

Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

27 मार्च 2024 (बुधवार) को करवा पाएंगे शेविंग

इस तरह उपरोक्त चार्ट को देखें तो अब बाल कटाने के लिए 19 मार्च से 26 मार्च तक का समय ठीक नहीं है। इन हालातों में शेविंग व इसी तरह के अन्य कार्यों के लिए उपयुक्त मुहूर्त 27 मार्च 2024 को ही आएगा, इस दिन बुधवार भी है और कोई वर्ज्य तिथि भी नहीं है।

Morning News India

Recent Posts

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

18 मिन ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

32 मिन ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

1 घंटा ago

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

4 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

5 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

6 घंटे ago