2024 में भारत आ रही ये 3 धांसू Electric Cars, देखें खूबियां

जयपुर। भारत में Electric Cars की लगातार मांग बढ़ती जा रही है। क्योंकि पेट्रोल और डीजल की अपेक्षा ये सस्ती पड़ती हैं। ऐसे में अब भारत में 2024 में 3 नई इलेक्ट्रिक कारें आ रही है जो जबरदस्त हैं। ये कारें शानदार फीचर्स वाली होने के साथ ही ज्यादा लंबी रेंज देने वाली हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इन कारों के बारे में..

Tata Curvv EV

भारत में यह टाटा कर्व कार नेक्सन ईवी के ऊपर आएगी। इसका टॉप-एंड वेरिएंट लगभग 500 किमी की रेंज देने वाला होगा। यह कार डुअल मोटर सेट-अप के साथ, ऑल व्हील ड्राइव होगी। इसका बेस वर्जन सिंगल मोटर लेआउट के साथ पेश किया जा रहा है। टाटा कर्व एक कूप स्टाइल एसयूवी है जो कुछ समय पहले दिखाए गए कॉन्सेप्ट की जैसी है। इसमें नई नेक्सन ईवी की तरह कई सारे डिज़ाइन दिए जाएंगे। इसका मस्कुलर डिज़ाइन टाटा मोटर्स का अब तक का सबसे शानदार डिज़ाइन हो सकता है।

यह भी पढ़ें : Car Market में अब मचेगा बवाल! जल्द आ रही ये धांसू Ford Bronco कार

 

Mahindra XUV.e8

महिंद्रा भी हैरियर ईवी की टक्कर में अपनी पहली फुल साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी ला रही है। महिंद्रा XUV.e8 की स्टाइलिंग XUV700 की तरह होगी। लेकिन इसमें पूरी चौड़ाई वाली एलईडी लाइट बार और खाली ऑफ ग्रिल होगा। यह उस कॉन्सेप्ट की तरह है जो पहले महिंद्रा द्वारा शोकेस किया जा चुका है। महिंद्रा XUV.e8 80kWh बैटरी पैक के साथ आ रही जो ऑल व्हील ड्राइव भी होगी।

 

यह भी पढ़ें : 2024 New Year से पहले Mahindra SUVs पर मिल रही करीब 5 लाख की छूट!

 

Maruti eVX

यह मारुति सुजुकी कंपनी की पहली ईवी है जो 2024 के अंत तक मार्केट में आएगी। यह मारूति का एक खास प्रोडक्ट होगी। मारूति eVX जबरदस्त इलेक्ट्रिक एसयूवी है, ग्रैंड विटारा के साइज की होगी। यह कार 60kWh बैटरी पैक के साथ आ रही जिसकी रेंज लगभग 550 किमी तक होगी।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

13 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago