ऑटोमोबाइल

रामनवमी व हनुमान जयंती पर जमकर खरीदें इलेक्ट्रिक व्हीकल, ​BJP सरकार ऐसे दे रही Rs 50000 तक की सब्सिडी

जयपुर। EMPS Scheme : रामनवमी व हनुमान जयंती पर इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने (Electric Vehicle Sale) वालों की मौज हो गई है। क्योंकि ​BJP सरकार द्वारा इन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 50000 रूपये तक की डायरेक्ट सब्सिडी (Subsidy On Electric Vehicles) दी जा ही है। दरअसल, अप्रैल से इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स पर सरकार की EMPS स्कीम यानि नई इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) 1 अप्रैल से लागू हो गई है। यह स्कीम एथर, बजाज, TVS और विंडा जैसी बड़ी ईवी कंपनियों के टू-व्हीलर्स पर दी जा रही है। अभी ये कंपनी फेस्टिवल ऑफर में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रही है जिसका फायदा आप बखूबी उठा सकते हैं।

EMPS स्कीम में 10 हजार रुपए सब्सिडी दे रही सरकार

सरकार की तरफ से EMPS स्कीम के जरिए 500 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। इस स्कीम के तहत इलेक्ट्रिक टू व्हीलर, इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर और ई-रिक्शा पर सब्सिडी दी जा रही है। नई योजना के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर 10,000 रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। जबकि, इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर और ई-रिक्शा के लिए 25,000 रुपए और अधिक बैटरी क्षमता वाले इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स के लिए 50,000 रुपए ​सब्सिडी दी जा रही है।

नई योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी

व्हीकल टाइप                                            क्वांटिटी                सब्सिडी (प्रति kWh) कैप
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन (e2w)                  3.37 लाख               Rs 5000                   Rs 10000
इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स (e3w)                         41306                    Rs 5000                   Rs 25000
इलेक्ट्रिक रिक्शा (ई रिक्शा)                          13590                    Rs 5000                   Rs 25000
बड़े इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (L5 e3w)              25238                   Rs 5000                   Rs 50000

 

ओला ई-स्कूटर पर 25000 हजार तक की छूट

ओला इलेक्ट्रिक अपने Ola eScooter Price Discount Offer के तहत S1 X+, S1 एयर और S1 प्रो इलेक्ट्रिक पर 25 हजार रुपए तक की छूट दे रही है। यह छूट देने के बाद ओला S1 प्रो की एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रूपये, S1 एयर की कीमत 1.05 लाख रूपये और S1 X+ की कीमत 85,000 रूपये रह गई है। हालांकि, यह ऑफर आज यानि 15 अप्रैल तक के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहकों को सिलेक्टेड क्रेडिट कार्ड पर 5000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही ओला ई-स्कूटर्स पर फाइनेंस ऑप्शन में जीरो डाउन पेमेंट, नो कॉस्ट EMI, जीरो प्रोसेसिंग फीस और 6.99% की ब्याज दर की पेशकश की गई है। साथ ही ओला के सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर के बैटरी पैक पर 8 साल/80,000 किलोमीटर की वारंटी भी दी जा रही है। ग्राहक 5,000 रुपए देकर 1 लाख किलोमीटर की एक्सटेंडेड वारंटी भी ले सकते हैं, वहीं 12,500 रुपए में 1.25 लाख किलोमीटर की वारंटी का ऑप्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

ई-स्कूटर कंपनियों के स्कूटर्स की कीमत

Ather Energy
Ather 450S – 1.26 lakh
Ather 450X 2.9kWh – 1.41 Lakh
Ather 450X 3.7kWh – 1.55 Lakh

TVS Motors
TVS iQube – 1.37 Lakh
TVS iQube S 1.46 Lakh

Hero
Hero Winda V1 Plus – 1.20 Lakh
Hero Winda V1 Pro – 1.50 Lakh

Bajaj Electric
Bajaj Chetak Arban – 1.23 Lakh
Bajaj Chetak Premium – 1.47 Lakh

Jaipur News Epaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News Epaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

11 मिन ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

41 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

56 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago