ऑटोमोबाइल

10 मिनट में सीधा आपके घर आएगा Fastag, Swiggy एप से ऐसे करें ऑर्डर

जयपुर। अब गाड़ी के लिए Fastag लेने के लिए आपको कहीं भी भटकने की जरूरत नहीं क्योंकि इसें अब आप Swiggy App के जरिए सीधे घर पर ही मंगवा सकते हैं। दरअसल, NHAI यानि नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया फास्टैग को लेकर नियमों में बदलाव किया है। ये बदले हुए नियम 1 अप्रैल से लागू हो गए हैं जिनके तहत लोगों को काफी सुविधाएं मिलना शुरू हो गई है। इसी के चलते अब Swiggy Instamart ने भी नया नियम लागू कर दिया है। इसके चलते आपको अब यहीं से फास्टैग प्राप्त हो जाएगा। बस अब फास्टैग के लिए आपको ऑर्डर करना है। कंपनी ने इसके लिए IndusInd Bank से पार्टनरशिप की है।

Swiggy App से मंगवाएं Fastag

अब देश 29 शहरों में फास्टैग हासिल करने के लिए यह सुविधा शुरू हो चुकी है। स्विगी एप से एकबार ऑर्डर करने के बाद 10 मिनट के अंदर फास्टैग आपके घर आ जाएगा। इसका मतलब कंपनी इस तरह से फास्ट फॉर्मेट है कि यह काम आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। स्विगी एप से फास्टैग मंगवाने से बैंक की वेबसाइट पर जाकर इसके लिए एप्लाई करने के लंबे प्रोसेस से भी मुक्ति मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें: Helmet Cooler : तपती गर्मी में भी AC जैसे कूल रहेगा आपका हेलमेट, लगवा लें ये छोटी सी डिवाइस

One Vehicle One Fastag पहल शुरू

केंद्र सरकार की तरफ से वाहनों के लिए लगातार नया काम किया जा रहा है। अब पेटीएम फास्टैग के बाद यह नया नियम लागू हुआ है जो काफी सुविधजनक है। अब भारत में फास्टैग टोल कलेक्शन की इलेक्ट्रॉनिक व्यवस्था है जिसका संचालन नैशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया करता है। आपको बता दें कि एनएचएआई इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम की दक्षता बढ़ाने और टोल प्लाजा पर सुगम आवाजाही के लिए ‘एक वाहन, एक फास्टैग’ पहल शुरू की है।

FASTag को लेकर लागू हुए ये नियम

भारत में अब FASTag को लेकर नए नियम लागू हुए हैं। जिसके तहत अब वन व्हीकल वन फास्टैग पहल के जरिये अथॉरिटी कई वाहनों के लिए एक ही फास्टैग के इस्तेमाल पर लगाम लगाने के साथ कई फास्टैग को किसी खास वाहन से संबद्ध करने पर रोक लगाना है। RBI ने Paytm की सहयोगी इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के ग्राहकों और कारोबारियों को 15 मार्च तक अपने खाते दूसरे बैंकों में ट्रांसफर करने की सलाह दी थी। इस वजह से माना जा सकता है कि सरकार फास्टैग को लेकर लगातार नए कदम उठा रही है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सीएम बनते ही Atishi ने दिखाए तेवर, केजरीवाल के उड़े होश

CM Atishi News : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi )…

10 घंटे ago

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

14 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

14 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

15 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

15 घंटे ago