ऑटोमोबाइल

सलमान खान का बाल भी बांका नहीं कर सकती गोली, इतनी जबरदस्त है सिक्योरिटी और कार

जयपुर। Salman Khan News : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले 2 आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। इन हमलावरों ने अपनी पिस्तौल सूरत की नदी में फेंक दी थी। इन आरोपियों को मुंबई के किला कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। हालांकि, सलमान खान के घर पर हुई इस फायरिंग कोई हताहत नहीं हुआ था। आपको बता दें कि सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी मिली हुई है इतना ही नहीं बल्कि उनकी कार भी बहुत ही सेफ हैं जिनमें गोली भी उनका बाल बांका नहीं कर सकती।

बिहार के रहने वाले हैं हमलावर

सलमान खान के घर पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान विक्की साहेब गुप्ता और सागर श्रीजोगेंद्र पाल के तौर पर की गई। ये दोनों ही बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक इन दोनों आरोपियों ने जिस पिस्तौल से फायरिंग की थी, उसे सूरत की नदी में फेंका था। हालांकि, हमले के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

अकेले रहते हैं सलमान खान

सलमान खान पिछले 40 साल से अपने परिवार के साथ इसी घर में रह रहे हैं। सलमान का घर अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर है। वो यहां 1BHK L शेप अपार्टमेंट में अकेले रहते हैं। जबकि, उनके पेरेंट्स 8 मंजिला गैलेक्सी अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं। हालांकि, मार्च 2023 में लॉरेंस से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उनको महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।

यह भी पढ़ें: जहां खड़े होकर फैंस से मिलते सलमान, वहीं गैंगस्टर के गुर्गों ने की ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग

इतनी टाइट है सलमान खान की सिक्योरिटी

सलमान खान की सिक्योरिटी (Salman Khan Security) बहुत ही टाइट है क्योंकि धमकी मिलने के बाद उनको Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इस सुरक्षा घेरे में 11 जवान सलमान के साथ हर समय साथ रहते हैं, इसमें 1 या 2 कमांडो और 2 PSO भी शामिल हैं। सलमान खान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए हमेशा 2 गाड़ियां रहती हैं। इतना ही नहीं बल्कि सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है यानि बंदूक की गोली भी सलमान खान का बाल बांका नहीं कर सकती।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

राजस्थान उपचुनाव में होगा गठबंधन! Sachin Pilot के बयान से खलबली

Sachin Pilot statement : जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना…

3 घंटे ago

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

4 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

4 घंटे ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

5 घंटे ago

अय्यूब के प्यार में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

6 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

6 घंटे ago