Tata Tamo उड़ाएगी करोड़ों की लैम्बॉर्गिनी के होश, देखें खूबियां

Tata Tamo एक ऐसी कार है जो करोड़ों की लैम्बॉर्गिनी ​कार के होश उड़ा देने वाली है। टाटा कंपनी ने अपनी इस कार को पहली बार जिनेवा मोटर शो में पेश किया था। यह टाटा की नई स्पोर्ट्स कार है जो भारत में किसी भी वक्त एंट्री कर सकती है। क्योंकि ग्राहक इस कार की लॉन्चिंग को लेकर टकटकी लगाए बैठे हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ…

Tata Tamo 2017 में जिनेवा मोटर शो में हुई शोकेस

आपको बता दें कि Tata Tamo को 2017 में आयोजित जिनेवा मोटर शो में शोकेस किया गया था। यह टाटा की पहली स्पोर्ट्स कार है। उस समय इस कार को टाटा Racemo नाम दिया गया था। यह 2 सीटों वाली स्पेशल स्पोर्ट्स कार है जिसका एक लैम्बॉर्गिनी स्पोर्ट्स कार जैसा है। यह शोकेस होते भारत समेत दुनिया में हड़कंप मच गया था। क्योंकि यह टाटा कार इतनी ज्यादा स्टाइलिश थी कि लोग इसकी लॉन्चिंग को लेकर इंतजार करते रहे। ऐसा इसलिए की इस कार डिजाइन लोगों के बीच काफी हिट हो गया था। 

Tata Tamo कीमत

आपको बता दें कि टाटा रेसमो एक सब-4 मीटर कार है। इस वजह से इसे विदेशी स्पोर्ट्स कारों की तुलना में कम कीमत पर बेचा जाना था। ऐसा इसलिए संभव होता क्योंकि कंपनी का टैक्स बच जाता। इस वजह से टाटा टेमो कार की कीमत लगभग 25 लाख रुपये होती।

Tata Tamo की डिजाइन

इस नई Tata Car का डिजाइन बहुत ही शानदार है। यह एक ऐसी स्पोर्ट्स कार है जिसमें ना के बराबर ग्राउंड क्लियरेंस है। यही सबसे बड़ी वजह है कि ये कार भारतीय सड़कों के अनुसार खराब फिट नहीं बैठ पाती। इस कार में बटरफ्लाई डोर भी दिए गए हैं। जिस वजह से इसकी स्पोर्टिनेस और भी ज्यादा बढ़ गई।

Tata Tamo का इंजन और पावर

नई और छोटी टाटा कार में टाटा नेक्सॉन का 1.2L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो जबरदस्त पावरफुल है। इस टाटा स्पोर्ट्स कार में पैडल शिफ्टर के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। टाटा मोटर्स यह कार रियर-व्हील ड्राइव फीचर के साथ भी आई थी।

Aakash Agarawal

Recent Posts

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

6 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

20 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

1 घंटा ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

15 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

17 घंटे ago