ऑटोमोबाइल

जयपुर से चलने वाली 9 ट्रेनें हुई रद्द, 22 जुलाई को भी प्रभावित होंगी ये 38 ट्रेनें

जयपुर। Trains Running from Jaipur : ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए आवश्यक खबर है, क्योंकि कई ट्रनों का संचालन रद्द हो चुका है। कनकपुरा जयपुर गांधी नगर स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग का काम चलने की वजह से रविवार और सोमवार को ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। रविवार को सुबह से शाम तक जयपुर जंक्शन तक पहुंचकर रवाना होने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित होंगी। रविवार को जयपुर से संचालित 7 ट्रेनें और सोमवार को 2 ट्रेनें रद्द की गई हैं। वहीं, 21 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। इनके अलावा 5 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। रेलवे की तरफ से जयपुर से अहमदाबाद और दिल्ली के बीच दौड़ने वाली ट्रेनों की गति बढ़ाए जाने की कोशिश की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के मुताबिक गांधीनगर-जयपुर-कनकपुरा स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग की वजह से नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इस वजह से ट्रेनों का संचालन करीब 9 घंटे तक प्रभावित रहेगा।

ये रेल सेवाएं हुई रद्द (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 09630, फुलेरा-जयपुर रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को रद्द।
2. गाड़ी संख्या 09629, जयपुर- फुलेरा रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को रद्द।
3. गाड़ी संख्या 09635, जयपुर-रेवाड़ी रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को रद्द।
4. गाड़ी संख्या 09636, रेवाड़ी- जयपुर रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को रद्द।
5. गाड़ी संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को रद्द।
6. गाड़ी संख्या 14814, भोपाल- जोधपुर रेल सेवा दिनांक 22.07.24 को रद्द।
7. गाड़ी संख्या 14716, जयपुर-हिसार रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को रद्द।
8. गाड़ी संख्या 19719, जयपुर-सूरतगढ़ रेल सेवा दिनांक 22.07.24 को रद्द।
9. गाड़ी संख्या 19720, सूरतगढ़- जयपुर रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को रद्द।

इन रेल सेवाओं का हुआ मार्ग (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 09624, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेल सेवा जो दिनांक 21.07.24 को अजमेर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-चंदेरिया-रतलाम होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नसीराबाद, विजय नगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर व जावरा स्टेशन पर ठहरेगी।
2. गाड़ी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेल सेवा जो दिनांक 21.07.24 को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहरेगी।
3. गाड़ी संख्या 14321, बरेली-भुज रेल सेवा जो दिनांक 21.07.24 को बरेली से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहरेगी।
4. गाड़ी संख्या 19566, देहरादून-ओखा रेल सेवा जो दिनांक 21.07.24 को देहरादून से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहरेगी।

ये रेल सवाएं हुईं आंशिक रद्द

1. गाड़ी संख्या 19702, दिल्ली कैंट-जयपुर रेल सेवा जो दिनांक 21.07.24 को दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी। यह सीकर तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा सीकर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 19701, जयपुर- दिल्ली कैंट रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को जयपुर के स्थान पर सीकर से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा जयपुर- सीकर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 04704, जयपुर-बठिंडा रेल सेवा जो दिनांक 21.07.24 को जयपुर के स्थान पर ढेहर का बालाजी से संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा जयपुर-ढेहर का बालाजी के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
4. गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मू तवी रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 04801, सीकर-जयपुर रेल सेवा जो दिनांक 21.07.24 को सीकर से प्रस्थान करेगी। यह ढेहर का बालाजी तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा ढेहर का बालाजी-जयपुर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
6. गाड़ी संख्या 04861, जयपुर-चूरू रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को जयपुर के स्थान पर ढेहर का बालाजी से संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा जयपुर-ढेहर का बालाजी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
7. गाड़ी संख्या 12015, नई दिल्ली-अजमेर रेल सेवा जो दिनांक 21.07.24 को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
8. गाड़ी संख्या 12016, अजमेर – नई दिल्ली रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
9. गाड़ी संख्या 04706, जयपुर-श्रीगंगानगर रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को जयपुर के स्थान पर सीकर से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा जयपुर-सीकर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
10. गाड़ी संख्या 12182, अजमेर-जबलपुर रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को अजमेर के स्थान पर दुर्गापुरा से संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा अजमेर-दुर्गापुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
11. गाड़ी संख्या 12956, जयपुर-मुंबई सेंट्रल रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को जयपुर के स्थान पर दुर्गापुरा से संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा जयपुर-दुर्गापुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
12. गाड़ी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 21.07.24 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। यह फुलेरा तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा फुलेरा-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
13. गाड़ी संख्या 12468, जयपुर-जैसलमेर रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को जयपुर के स्थान पर फुलेरा से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा जयपुर-फुलेरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
14. गाड़ी संख्या 12991, उदयपुर-जयपुर रेल सेवा जो दिनांक 21.07.24 को उदयपुर से प्रस्थान करेगी। यह अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
15. गाड़ी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को जयपुर के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
16. गाड़ी संख्या 20979, उदयपुर-जयपुर रेल सेवा जो दिनांक 21.07.24 को उदयपुर से प्रस्थान करेगी। यह अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
17. गाड़ी संख्या 20980, जयपुर-उदयपुर रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को जयपुर के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
18. गाड़ी संख्या 07116, जयपुर-हैदराबाद रेल सेवा जो दिनांक 21.07.24 को जयपुर के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
19. गाड़ी संख्या 04862, चूरू-जयपुर रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को चूरू से प्रस्थान करेगी। यह ढेहर का बालाजी तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा ढेहर का बालाजी – जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
20. गाड़ी संख्या 04802, जयपुर-चूरू रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को जयपुर के स्थान पर ढेहर का बालाजी से संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा जयपुर-ढेहर का बालाजी के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
21. गाड़ी संख्या 04703, बठिण्डा-जयपुर रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को बठिण्डा से प्रस्थान करेगी। यह ढेहर का बालाजी तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा ढेहर का बालाजी – जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

ये रेल सेवाएं हुई रीशिड्यूल (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 19711, जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को जयपुर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी संख्या 12968, जयपुर-चेन्नई एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को जयपुर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
3. गाड़ी संख्या 22988, आगरा फोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को आगरा फोर्ट से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
4. गाड़ी संख्या 12465, इंदौर-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 21.07.24 को इंदौर से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

4 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago