Categories: कारोबार

अमरीका पर छाया शटडाउन का खतरा, शुरू हो सकता है वैश्विक मंदी का दौर!

पूरी दुनिया पर एक बार फिर से वैश्विक मंदी का खतरा मंडरा रहा है। चीन के बाद अमरीका की भी हालत खराब होने की कगार पर है। विश्व के सुपरपावर कहे जाने वाले देशों की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे खोखली होती जा रही है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार अब अमरीका पर बढ़ते कर्ज के कारण अमरीकी इकोनॉमी शटडाउन की स्टेज में जा सकती है।

 

आंकड़ों के अनुसार अभी अमरीका पर करीब 33 ट्रिलीयन का कर्ज है जिसके चलते आने वाले समय में सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह तक अटक सकती है। यहां पर पहले से ही महंगाई अपने चरम स्तर पर पहुंच चुकी है। अमरीकी अर्थव्यवस्था पर किसी भी तरह का खतरा पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।

 

यह भी पढ़ें: अब खुली कनाड़ा की पोल! दोस्ती की आड़ में कर रहा था भारत की ऐसी जासूसी

 

क्या होता है शटडाउन

 

सरल भाषा में कहें तो अमरीकी इकोनॉमी में शटडाउन उस स्थिति को कहा जाता है जब अमरीकी सरकार के पास अपने कर्मचारियों और एजेंसियों के जरूरी काम के लिए भी पैसा नहीं होता है। ऐसे हालात बनने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। बाइडेन के कार्यकाल से पहले डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में भी लगातार 35 दिनों तक शटडाउन रहा था। 

 

यह भी पढ़ें: Google Map फॉलो करते समय टूटे पुल से गिरकर युवक की मौत, कंपनी पर मुकदमा

 

अर्थव्यवस्था पर मंडराएगा खतरा

 

अमेरिका में शटडाउन होने पर सरकार का घाटा भी जबरदस्त तरीके से बढ़ जाता है। एक अनुमान के अनुसार शटडाउन की स्थिति में अमरीकी इकोनॉमी को एक हफ्ते में 6 अरब डॉलर तक का नुकसान हो सकता है जो सरकार की नीतियों पर दूरगामी और दीर्घकालीन प्रभाव डालेगा। फिलहाल देश में महंगाई पहले से ही बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है, ऐसे में एक अल्पकालीन मंदी का दौर भी देखने को मिल सकता है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago