Categories: कारोबार

विदेशों में हो रही बाड़मेर के किसान की चर्चा, French Fries के आलू दे रहे पहचान

 

Barmer Kisan Farming New Experiment: राजस्थान का बाड़मेर जिला इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एक तरह पूर्व विधायक मेवाराम जैन के अश्लील वीडियो की वजह से तो दूसरा आठवीं पास 'रूम देवी' की वजह है, जिन्हें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है। इस बीच हम बात करेंगे बाड़मेर के युवा किसान 'विक्रमसिंह' की, जिन्होंने  विदेशी कंपनी से एग्रीमेंट कर नवीन तकनीक से आलू की बुवाई कर नया कारनामा कर दिखाया। 

 

बात फरवरी 2023 में पहली बार सुर्खियों में आई थी। जिसमें बताया गया कि बाड़मेर जिला मुख्यालय से मात्र 35 किलोमीटर दूर तारतारा गांव निवासी युवा किसान विक्रमसिंह विदेशी कंपनी से एग्रीमेंट कर नवीन तकनीक से आलू की बुवाई कर रहे है। जिसकी मदद से रेगिस्तानी धोरों में आलू की बंपर पैदावार हो रही हैं। दूर-दूर से लोग इस कारनामे को देखने के लिए आते है। रेगिस्तान को खेती उपयुक्त न मानने वाले लोगों के लिए यह किसी आश्चर्य से कम नहीं था। 

 

यह भी पढ़े: मेवाराम जैन ने किया शर्मसार, लेकिन रूमा देवी ने रखी बाड़मेर की लाज

 

फ्रेंच फ्राइज़ के आलू की खेती 

 

राजस्थान के रेगिस्तान में जहां लोग कभी पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसा करते थे। अब इसी रेगिस्तान में फ्रेंच फ्राइज़ के आलू की खेती कर 'विक्रमसिंह' ने इतिहास रचा है। उनके द्वारा रेगिस्तान में बोये जा रहे आलू विदेशों में फ्रेंच फ्राई बनाने में काम आते है। बाजरा, मूंग, मोठ, ग्वार और जीरे की ही बुवाई के लिए मशहूर रेगिस्तानी इलाकों में आलू की बुआई कर 'विक्रमसिंह तारातरा' ने बहुत बड़ा काम किया है। वह इसके लिए 25 एकड़ जमीन में खेती कर रहे है। 

 

यह भी पढ़े: बाड़मेर जिले की ताजा खबरें Morning News India पर हिंदी में पढ़े

 

कौन है विक्रमसिंह तारातरा? 

 

वकील, फिर पत्रकारिता और फिर बड़े महानगरों में अपना भाग्य आजमाने के बाद Vikram Singh Taratara ने वापस अपने गांव लौटकर खेत के 25 एकड़ भाग में आलू की बुवाई शुरू की। इसके लिए उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी फूड कंपनियों में शुमार कनाडा की McCain Foods कंपनी से एग्रीमेंट किया। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

11 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

12 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

14 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

14 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

14 घंटे ago