Cheapest Ajwa Dates: रमजान का मुबारक महीना है और आज दूसरा जुम्मा है। रोजेदार और खजूर का रिश्ता सदियों पुराना है। इस्लाम में खजूर का महत्व नबी ए पाक की सुन्नतों से साबित होता है। ज्यादातर रोजेदार खजूर से ही रोजा इफ्तार करने की कोशिश करते हैं। सबसे अफ़जल यानी बेहतरीन खजूर मदीना शरीफ की अजवा खजूर मानी जाती है। जिसे खुद पैगंबरे इस्लाम ने मदीना में उगाया था। कहा जाता है कि अजवा खजूर में हर मर्ज की शिफा है। लेकिन काफी महंगी होने से आम आदमी इस नायाब चीज तक रमजान में पहुंच नहीं पाता है। हम आपको ऐसा तरीका बता रहे है जिससे आप बेशकीमती अजवा खजूर काफी कम दाम में खरीद सकते हैं। अमेज़ॉन पर आप सबसे सस्ती अजवा खजूर (Cheapest Ajwa Dates) घर बैठे खरीद सकते हैं। हम इसका तरीका बताने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:Ramadan me Khajur: रमजान में खजूर के चमत्कारी फायदे, शादीशुदा मर्द जरूर खाएं!
मशहूर ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल अमेज़ॉन पर आपको मक्का मदीना की ओरिजनल अजवा खजूर मिल जाएगी, वो भी बिल्कुल किफायती दामों में। मतलब भारत का मिडल क्लास मुसलमान भी इस अजवा खजूर को खरीद कर रोजा इफ्तार कर सकता है। यहां पर आपको पाकीजा अजवा खजूर मात्र 287 रुपये में मिल जाएगी। तो देर किस बात की अभी ये ऑर्डर करें ताकि बाकी के बीस रमजान अजवा खजूर से रोजा इफ्तार आपको नसीब हो। महज 200 ग्राम का ये पैकेट आपके पूरे घर के लिए रोजा इफ्तार में नबी ए करीम की अहम सुन्नत को जिंदा करने में मददगार साबित होगा।
सियाह काले रंग की अजवा खजूर को जन्नत की खजूर कहा जाता है। मान्यता है कि इसका दरख्त जन्नत से नाजिल हुआ था। जिसे मदीना मुनव्वरा में नबी ए पाक हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम ने अपने हाथों से उगाया। आज पूरे आलम में सऊदी अरब की ये मशहूर काली खजूर रोजा इफ्तार में काम में आती हैं। 1500 रुपये किलो का ये खजूर काफी करिश्माई गुणों से भरपूर हैं। इसकी गुठली को मधुमेह रोगियों के लिए काम में लिया जाता है।
यह भी पढ़ें:Jaipur Ramadan Hindi: जयपुर में यहां मिलती हैं अरब की खजूर, पैगंबर साहब ने उगाई थी!
गुलाबी नगरी जयपुर में भी थोक खजूर विक्रेताओं के पास अजवा खजूर ओरिजनल क्वालिटी में मिल जाती है। रामगंज बाजार और घाटगेट में खजूर कारोबारी रमजान में शाम के समय खजूर की खरीदारी में मसरूफ रहते हैं। जयपुर में खजूर के साथ ही इत्र और सुरमे की भी जमकर खऱीदारी होती हैं। आप सबको रमजान का दूसरा जुम्मा मुबारक हो।
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…
— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…
जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और…