कारोबार

आज पेश होगा वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट, मध्यम वर्ग को बजट से है ये उम्मीदें

Budget 2024 : आज 23 जुलाई 2024 मंगलवार को भारत सरकार अपना वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट को सुबह 11 बजे संसद में पेश करेंगी। बजट में करदाताओं को वित्त मंत्री से बड़ी राहत की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बजट को अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट करार दे चुके है। पीएम मोदी के मुताबिक यह बजट 2047 तक विकसित भारत की आधारशिला रखने का काम करेगा।

मध्यम वर्ग को बजट से बड़ी उम्मीदें

बजट में सरकार मध्यम वर्ग के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकती है। जमा पर ब्याज में आयकर में छूट बढ़ाई जा सकती है। मध्यम वर्ग के लिए 80सी के तहत छूट की सीमा बढ़ाये जाने की उम्मीद है। आयकर के स्लैब में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक

संसद के मानसून सत्र को लेकर पार्टी की रणनीति तय होने के बाद मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडिया गठबंधन दलों की बैठक होगी। इसमें सभी साझेदार बजट के साथ-साथ पूरे सत्र के दौरान विपक्ष की संयुक्त रणनीति पर चर्चा करेंगे।

Aakash Agarawal

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

4 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago