Categories: कारोबार

ऐसे मिलेगा Gold In Cheap Price.. सरकारी गारंटी के साथ मिलेगा बाजार से भी कम दाम पर

Gold In Cheap Price: आप भी सोना (Gold) खरीदना चाहते हैं तो ये निवेश का प्लान आपके लिए है। दो दिन के इंतजार के बाद आपको सोने की खरीद पर छूट मिलने वाली है। 18 दिसंबर 2023 से सरकार की ओर से संचालित सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond) स्कीम 2023-24 की अगली किश्त जारी होने वाली है। इस स्कीम में Gold In Cheap Price बाजार भाव से कम दाम में सोना खरीदा जा सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने तो अगली किश्त के दाम भी तय​ किए हैं। 

पांच दिन मिलेगा मौका

Sovereign Gold Bond के लिए अगली किश्त 18 दिसंबर को खुलने जा रही है। प्योर गोल्ड खरीदने के लिए अब पैसे भी कम खर्च करने होंगे। आरबीआई सरकारी स्वर्ण बॉन्ड के लिए इश्यू प्राइस फिक्स कर रही है। एक ग्राम सोने के लिए 6,199 रुपये कीमत तय है। Gold Investment में इंट्रैस्ट रखने वाले लोग पांच दिन तक इसमें इन्वेस्ट कर सकते हैं। खरीदारों के लिए यह 18-22 दिसंबर, 2023 के दौरान SGB Scheme 2023-24 श्रृंखला-3 के तहत खुली रहेगी।

 

अब India की Logistics सर्विस को लगेगा FASTag, कार्ययोजना तैयार

 

SGB Scheme की तीसरी किश्त

इस साल SGB Scheme की तीसरी किश्त होनी है। पहले 11 से 15 सितंबर 2023 तक दूसरी किश्त होती थी। सरकार ने 5,923 रुपये प्रति ग्राम की दर से सोने का भाव रखा था। इस साल की पहली किश्त 19 जून से 23 जून में खुली थी। इस स्कीम में सरकार बाजार से कम भाव में (Gold Price) सोना खरीदने का मौका दे रही है। 

सरकार देती है गारंटी

केंद्र सरकार इस स्कीम में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे रही है। SBG Scheme में एक तरह का पेपर गोल्ड या डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) दिया जाता है। सर्टिफिकेट के साथ बेचे जाने वाले इस गोल्ड में रिटर्न मिलने की संभावना ज्यादा होती है। 

 

मालामाल कर रहा PNB का Share, तुरंत लगा दें पैसा

 

SGB स्कीम ऐसे करती है काम 

सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में जितनी रकम का Gold आप खरीदते हैं, उसके बराबर मूल्य का सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड आपको दिया जाता है। इस बॉन्ड का मैच्योरिटी पीरियड 8 साल का है। 5 साल के बाद आप इससे बाहर भी निकल सकते हैं। यहां गोल्ड 24 कैरेट यानी 99.9% शुद्ध दिया जाता है। 

ऑनलाइन होता है और भी सस्ता 

हिंदू अविभाजित परिवार के लिए स्कीम में सोना खरीदने की लिमिट 4 किलोग्राम है।  न्यासों और संस्थाओं में 20 किलोग्राम की लिमिट है। SGB Scheme में ऑनलाइन खरीद करने पर अतिरिक्त छूट भी मिलती है। गोल्ड बॉन्ड में ऑनलाइन पेमेंट करने पर सोना खरीद की रेट आरबीआई तय करता है। यहां 50 रुपये प्रति ग्राम कम दाम में सोना मिलता है।

Ambika Sharma

Recent Posts

Top 10 Big News of 28 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

Top 10 Big News of 28 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सफल बनाने के लिए CM Bhajanlal Sharma ने झोंकी पूरी ताकत

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ‘राइजिंग राजस्थान’…

16 घंटे ago

वो सीट जहां से देश की सबसे अमीर महिला Savitri Jindal लड़ र​ही है चुनाव

India Richest Women Savitri Jindal: हरियाणा विधानसभा चुनावों में हर दिन राजनीति गरमा रही है।…

17 घंटे ago

Top 20 News Today: 27 सितंबर 2024 की टॉप 20 न्यूज अपडेट, पढ़ें सभी बड़ी खबरें

Top 20 News Today : आपको मॉर्निंग न्यूज इंडिया एक ही न्यूज में उपलब्ध करवा…

17 घंटे ago

मोदी सरकार के विरोध में उतरी कंगना रनौत, 272 करोड़ का है मामला

जयपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana…

17 घंटे ago

Kirori Lal Meena को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा बयान, उपचुनाव में मिलेगा फायदा

BJP state president Madan Rathore's big statement on Kirori Lal Meena : जयपुर। राजस्थान में…

18 घंटे ago