जयपुर। सोशल मीडिया की दुनिया में आए एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं जो हमें कुछ न कुछ सीख दे देते हैं। ऐसे में भारत के सबसे सफल बिजनेसमैंस में शामिल आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट किया है जो छा गया। इस बार उन्होंने आइसक्रीम बनाने के जुगाड़ वाला एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो जबरदस्त है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला आइसक्रीम को जमाने के लिए रेफ्रिजरेटर नहीं बल्कि छत के पंखे का यूज कर रही हैं। गर्मियों की शुरुआत के साथ आनंद महिंद्रा का यह ट्वीट उन लोगों के लिए बड़े काम का साबित होने वाला है जो रेफ्रिजरेटर के बिना घर पर ही आइसक्रीम बनाना चाहते हैं।
देखें वीडियो
गांव की महिला का जुगाड़ देख सब हैरान
यह वीडियो आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा – जहां चाह, वहां राह…। हैंड-मेड एंड फैन-मेड आईसक्रीम। केवल भारत में। इस क्लिप को खबर लिखे जाने तक 12 लाख से अधिक व्यूज, 52 हजार से ज्यादा लाइक्स और 5736 रीट्वीट्स मिल चुके हैं। सैकड़ों यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक बंदे ने लिखा – देसी क्वालिटी, दूसरे ने इसे अद्भुत जुगाड़ बताया तो कईयों ने कहा कि दुनिया की बेस्ट और शुद्ध आइसक्रीम। इसी तरह से कुछ यूजर्स ने कहा कि यह भारत में ही संभव है। आपकी इस पर क्या राय है? कॉमेंट में बताइए।
पंखे की मदद से जमाई आईसक्रीम
इस वीडियो में एक महिला सबसे पहले आइसक्रीम के मिश्रण को बड़े से पतीले में पकाने के बाद उसे एक डोल्ची में निकालती है। इसे स्टूल पर रखे स्टील कंटेनर के बीच रख देती है और उसके चारों ओर बर्फ डाल देती है। इसके बाद सीलिंग फैन से बंधी रस्सी को डोल्ची के हैंडल से बांधकर पंखा चालू कर देती है। फिर क्या… पंखे की रफ्तार के हिसाब से डोलू बर्फ के बीच कंटेनर में घूमने लगता है। इससे धीरे-धीरे आइसक्रीम का मिश्रण जमने लगता है। इसके बाद सिर्फ ढाई मिनट में उसने आइसक्रीम निकालकर परोस दी।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…