कारोबार

एक मुस्लिम ने वेश्या से पैसे लेकर शुरू की सिगरेट कंपनी, आज है भारत की नंबर 1 कंपनी

ITC Ltd Success Story: सफलता की किसी भी कहानी के पीछे एक बड़ा स्ट्रगल छिपा होता है। भारत की एफएमसीजी कंपनी ITC Ltd. की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। इस कंपनी को एक मुस्लिम शख्स ने एक वेश्या से पैसे लेकर शुरू किया था। मजे की बात यह है कि यह कंपनी उसने अपने लिए नहीं, बल्कि दो अमरीकियों के कहने पर शुरू की थी। सन 1910 में जन्मी यह कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर को पीछे छोड़ आज देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी बन चुकी है। आइए जानते हैं इसकी कहानी

1906 से शुरू हुई कंपनी की कहानी

आईटीसी की कहानी 1906 से शुरू हुई थी। ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) कंपनी के दो एजेंट जेलीको और पेज भारत में अपनी सिगरेट कंपनी का व्यापार बढ़ाने की संभावना ढूंढने आए थे। वो यहां पर किसी एजेंट को ढूंढ रहे थे लेकिन गुलाम भारत में लोग आजादी के लिए लड़ने में जुटे हुए थे। ऐसे में उन्हें बक्श इलाही नाम के एक छोटे से व्यापारी ने उम्मीद दी। इलाही ने एक वेश्या से पैसे उधार लेकर उनके साथ व्यापार आरंभ किया और आईटीसी की नींव रखी।

यह भी पढ़ें: Plastic Water Bottles Business Idea: करोड़पति​ बना सकती है प्लास्टिक की बोतल, यूज करें ये ट्रिक

ऑफिस के लिए जमीन खरीदने में लगा 16 वर्ष का वक्त

कंपनी की नींव तत्कालीन कोलकाता में 24 अगस्त 1910 को एक किराए के दफ्तर में रखी गई। धीरे-धीरे कंपनी का काम बढ़ने लगा और पूरे 16 वर्ष बाद कंपनी ने अपने पैसे से जमीन खरीदकर उस पर आईटीसी का पहला ऑफिस खोला, जो आज वर्जीनिया हाउस के नाम से प्रसिद्ध है।

सिगरेट कंपनी के रूप में हुई शुरूआत, आज बनाती है सब कुछ

आईटीसी को एक सिगरेट कंपनी के रूप में शुरू किया गया था लेकिन धीरे-धीरे समय के साथ कंपनी ने दूसरे व्यापारों में भी अपना हाथ डाला। आज यह दुनिया की सबसे बड़ी FMCG कंपनियों में एक मानी जाती है। हालांकि इसका नाम ITC आज तक नहीं बदला है, वैसे ITC की फुल फॉर्म अब तक चार बार बदल चुकी है।

यह भी पढ़ें: Gharelu Business: घर पर ही ऐसे शुरू करें लिफाफे बनाने का बिजनेस, हर महीने कमाएं लाखों

आज 60 लाख से अधिक दुकानों पर बिकता है सामान

ITC की मार्केट वेल्यू आज 6 लाख करोड़ रुपए से भी अधिक है। सिगरेट इंडस्ट्री में यह भारत की सबसे बड़ी कंपनी है। आज ITC 90 से अधिक देशों में अपने प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करती हैं जिन्हें दुनिया भर में 60 लाख से अधिक दुकानों पर सेल किया जाता है।

क्या-क्या प्रोडक्ट्स बनाती है ITC

आईटीसी की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के अनुसार कंपनी आज सिगरेट, एफएमसीजी (रेडी टू इट प्रोडक्ट्स जैसे बिस्किट्स आदि), एग्रीकल्चर बिजनेस, होटल्स, पेपर और पैकिंग इंडस्ट्री के साथ-साथ कई अन्य बिजनेस भी करती हैं। कंपनी को सबसे ज्यादा कमाई सिगरेट से होती है जबकि दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमशः एफएमसीजी प्रोडक्ट्स और एग्रीकल्चर बिजनेस से इनकम होती है। आज कंपनी माचिस से लेकर अगरबत्ती, आटा, डियो जैसे प्रोडक्ट्स तक बना रही है। आईटी इंडस्ट्री में भी कंपनी का अच्छा खासा हिस्सा है।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago