कारोबार

New Rules March 2024: आज से बदल जाएंगे कई नियम, अभी जान लें काम की खबर

New Rules March 2024: आज से नया महीना मार्च का शुरू हो गया हैं। साल का हर महीना कुछ न कुछ बदलाव लेकर आता हैं। यह माह मार्च 2024 भी नए बदलावों के साथ आया हैं। इस महीने कुछ अहम बदलाव होने जा रहे हैं, जिनके बारे में हम आपको इस लेख के अंदर बता रहे हैं। मार्च के महीने में जीएसटी, फास्टैग, एलपीजी-सीएनजी की कीमतों और पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े कुछ अहम बदलाव होने जा रहे हैं। चलिए जानते है इनके बारे में-

जीएसटी के नए नियम
(GST New Rules)

  • अब पांच करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करने वाले व्यापारी बिना ई-चालान के ई-वे बिल जारी नहीं कर सकेंगे।
  • 5 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाले व्यवसाय सभी बी2बी लेनदेन के लिए ई-चालान विवरण शामिल किए बिना ई-वे बिल नहीं जारी कर सकेंगे।

बैंकों में रहेगी 12 दिन की छुट्टी
(Bank Holiday March 2024)

  • मार्च के महीने में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों में 12 दिन छुट्टियां रहेंगी।
  • 11 और 25 मार्च (होली) को दूसरा और चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 5, 12, 19 और 26 मार्च को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
  • शनिवार और रविवार को मिलने वाले साप्ताहिक अवकाश भी शामिल रहेंगे।

एलपीजी और सीएनजी की कीमतों में बदलाव
(LPG and CNG Price Changed)

  • नियम हैं कि, साल के हर माह एलपीजी और सीएनजी की कीमतों में बदलाव होता हैं। उम्मीद हैं, मार्च 2024 में भी कीमतों में बदलाव होगा।

यह भी पढ़े: Islam Facts in Hindi: रसूल और नबी में क्या अंतर हैं, मुस्लिम बंधु भी नहीं जानते!

फास्टैग केवाईसी जरुरी
(Fastag KYC Important)

फास्टैग की केवाईसी अपडेट करने की आखिरी तारीख 29 फरवरी तय थी। यदि आपने इस तारीख तक फास्टैग की केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की हैं, तो नेशनल हाइवे अथॉरिटीज ऑफ इंडिया की ओर से इसे डिएक्टिवेट और ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है।

क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम
(Changed Credit Card Rules)

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने मिनिमम डे बिल कैलकुलेशन के नियम में 15 मार्च से बदलाव करने वाला है।

यह भी पढ़े: Islamic Leap Year: हिजरी कैलेंडर में लीप वर्ष का क्या सिस्टम है, मुस्लिम भी नहीं जानते!

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर रोक
(Paytm Payments Bank)

  • 15 मार्च से पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सेवाओं पर रोक लग जाएगी।
Aakash Agarawal

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago