कारोबार

Rajasthan: सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, राजस्थान के लोगों को हुआ डबल फायदा

Rajasthan Petrol Diesel Price: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भजनलाल सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में दो प्रतिशत की कमी की है। वहीं, दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने भी दो प्रतिशत वैट कम कर दिया है। जिसके बाद राजस्थान के लोगों को अब 15 मार्च 2024, शुक्रवार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 4 रूपये तक का अंतर देखने को मिलेगा। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का यह बड़ा दांव है।

भजनलाल सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी की है। एक जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत भत्ता दिया जाएगा, जिसका लाभ आठ लाख कर्मचारियों को और लगभग चार लाख पेंशनधारियों को प्राप्त होगा। एक हजार 640 करोड़ रुपये महंगाई भत्ते में खर्च होगा।

यह भी पढ़े: 15 March 2024 Petrol-Diesel Price Jaipur: जानिए पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट भाव

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता
(Petrol-Diesel Price in Rajasthan)

सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि, शुक्रवार सुबह 6 बजे से पेट्रोल एक रुपये 40 पैसे से पांच रुपये 30 पैसे तक सस्ता होगा। वहीं, डीजल एक रुपये 34 पैसे से चार रुपये 85 पैसे तक सस्ता होगा। सीएम ने बताया कि, राजस्थान सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर दो प्रतिशत वैट कम करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े: 15 March 2024 Gold-Silver Price Jaipur: जानिए सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Bhajanlal Cabinet meeting

DA में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी
(Four percent increase in DA)

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के DA पर बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि उसमें चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है, जिसका लाभ राज्य सरकार के आठ लाख कर्मचारियों को होगा।

Aakash Agarawal

Recent Posts

सीएम बनते ही Atishi ने दिखाए तेवर, केजरीवाल के उड़े होश

CM Atishi News : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi )…

12 घंटे ago

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

16 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

16 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

16 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

17 घंटे ago