Categories: कारोबार

रिलायंस पोर्टफोलियो में तेजी से होगा विस्तार, मुकेश – मुरलीधरण की निगाह टिकी सॉफ्ट ड्रिंक पर

रिलायंस इंडस्ट्री अपने पोर्टफोलियो में तेजी से वृद्धि कर रही है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री की निगाहें इस समय देश के सॉफ्ट ड्रिंक के व्यापार पर भी टिकी हुई है।

इसी को ध्यान में रखते हुए रिलायंस कंजूमर प्रोडक्शन लिमिटेड ने हाल ही में कुछ कंपनियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट और अधिग्रहण साइन किया है। ग्रुप की निगाह इस समय सॉफ्ट ड्रिंक्स पर है। माना जा रहा है कि रिलायंस अब कोका कोला और पेप्सी को टक्कर देने की तैयारी में है।

RCPL ( Reliance consumer protection limited) ने क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन की कंपनी सीलोन बेवरेज इंटरनेशनल के साथ कांटेक्ट किया है। दोनों का कॉन्ट्रैक्ट होने के बाद मुरलीधरन की कंपनी रिलायंस की सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड कैंपा कोला के कैंन की (को -पैकेजिंग) साझा का काम संभालेगी।

मार्केट में उड़ रही खबरों के अनुसार एग्रीमेंट में श्रीलंका कंपनी को रिलायंस कंजूमर के एनर्जी ड्रिंक्स और उसका डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, पार्टनरशिप दिया जा सकता है। श्रीलंका की कंपनी सीलोन बेवरेज इंटरनेशनल भारत में अपनी पैकेजिंग यूनिट  भी लगा सकती है। दोनों कंपनियों की निगाहें इस समय देश के 67000 करोड रुपए के बेवरेज मार्केट पर टिकी हुई है।

वैसे आपको बता दें, अंतरराष्ट्रीय मार्केट में ऑइल कीमतों की वजह से भी रिलायंस इस समय मुनाफे में चल रही है। अमेरिका की आर्थिक मंदी और यूरोप का बैंकिंग संकट, और सबसे अधिक रूस यूक्रेन के युद्ध के बाद उपजे अंतरराष्ट्रीय हालातो ने रिलायंस रिफाइनरी को मजबूत किया है। ऐसे में कंपनी अपने पोर्टफोलियो में तेजी से विस्तार करना चाहती है।

1 मई महाराष्ट्र दिवस की वजह से स्टॉक मार्केट में कोई कारोबार नहीं होगा। सप्ताह के पहले दिन स्टॉक मार्केट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। अवकाश की वजह से आज एनएससी और बीएसई सूचकांक में कोई ट्रेडिंग देखने को नहीं मिलेगी।

Morning News India

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

35 मिन ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

1 घंटा ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago