कारोबार

Rajasthan Budget 2024-25 से पहले भजनलाल सरकार को तोहफा, मिले इतने ₹करोड़

Rajasthan Budget 2024-25 : राजस्थान की भजनलाल सरकार इसी महीने अपना पहला बजट पेश करेगी। एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया था। वहीं, राजस्थान की नई भाजपा सरकार ने भी अपना पहला बजट पेश करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार राजस्थान का बजट पेश करने की जिम्मेदारी प्रदेश की पहली महिला उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री श्रीमती दीया कुमारी के कंधों पर रहेगी।

इसी माह आएगा राजस्थान का बजट!

राजस्थान की भजनलाल सरकार का पहला बजट 10 फरवरी को आना संभावित हैं। इस बजट में कई बड़ी सौगातें प्रदेश को मिल सकती हैं। लेकिन इससे पहले भारत सरकार की केंद्रीय वित्त मंत्री ने 1 फरवरी (गुरूवार) को अपना अंतरिम बजट पेश किया था। इस बजट में मोदी सरकार ने राजस्थान की भजनलाल सरकार को बड़ा तोहफा दिया। मोदी सरकार ने अपने बजट में से राजस्थान को ‘रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट’ के लिए रिकॉर्ड बजट दिया।

यह भी पढ़े: Rajasthan Budget 2024 में दीया कुमारी खोलेगी खजाना, 20 साल बाद बदलेगा इतिहास

रिकॉर्ड 9782 करोड़ रुपये मिलेंगे

वित्त मंत्री ने अपने बजट में राजस्थान के ‘रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट’ के लिए रिकॉर्ड 9782 करोड़ रुपए आवंटित किये। इसके बाद अब रेल यात्रा से जुड़े हर संसाधन का आधुनिकीकरण होगा और यात्री सुविधाओं में बढ़ावा मिलेगा। साथ ही तीन बड़े रेल कॉरिडोर का निर्माण भी किया जा सकेगा।

यह भी पढ़े: Rajasthan Budget 2024 में होगा बड़ा ऐलान! इन 40 विभागों में होगी बंपर भर्तियां

अभी तक का सर्वाधिक बजट आवंटन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से बताया कि सामरिक दृष्टि से राजस्थान बहुत महत्वपूर्ण राज्य है। वर्ष 2009-14 तक राजस्थान को औसत बजट मात्र 682 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष मिलता था, जो वर्ष 2024-25 के बजट में 9782 करोड़ रुपए किया गया है। अभी तक का सर्वाधिक बजट आवंटन है।

Aakash Agarawal

Share
Published by
Aakash Agarawal

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

11 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

12 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

13 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago