Categories: कारोबार

Rajasthan Petrol Pump Strike: 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल, 7000 पेट्रोल पंप रहेंगे बंद

 

Rajasthan Petrol Pump Strike: राजस्थान में एक बार फिर से पेट्रोल पंप डीलर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा मांगे नहीं मानने पर यह फैसला लिया गया है। बंद का प्रभाव सिर्फ सुबह 6 बजे से शाम 6 तक रहेगा। इस दौरान प्रदेश के करीब 7 हजार पेट्रोल पंप शामिल रहेंगे। 

 

यह भी पढ़े: Sona Chandi Ka Aaj Ka Bhav: सोने-चांदी में जबरदस्त गिरावट, 1200 रुपए तक ही हुई टूट

 

2 अक्टूबर से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल!

 

आम लोगों को एक बार फिर पेट्रोल पंप डीलर्स की इस हड़ताल का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। एसोसिएशन ने गांधी जयंती (2 अक्टूबर) से हड़ताल करने का निश्चय किया है। डीलर्स की मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करे और इसे पंजाब के बराबर करें। 

 

यह भी पढ़े: Weather Update: राजस्थान में मानसून की विदाई, तीखी धूप से लोग परेशान

 

15 सितंबर को भी की थी हड़ताल 

 

बता दे, हड़ताल के चलते राज्य में रोजाना 15,000 लीटर डीजल और 68,000 लीटर पेट्रोल की बिक्री पर असर दिखाई देगा। आज की तारीख में राज्य में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108.20 रुपए और डीजल की कीमत 93.47 रुपए है। इससे पहले 15 सितंबर को भी एसोसिएशन ने हड़ताल की थी। 

 

यह भी पढ़े: Today Petrol-Diesel Price Jaipur: आज 01 अक्टूबर को ये हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

 

अलवर हड़ताल में नहीं होगा शामिल 

 

उस समय सरकार ने जल्द ही समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई फैसला नहीं लिया गया। हड़ताल में अलवर के पंप संचालक शामिल नहीं रहेंगे। साथ ही खैरथल, भिवाड़ी, कोटपूतली, बहरोड़ सहित आसपास क्षेत्र के पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे। 

 

यह भी पढ़े: Top 10 Morning News India- 01 अक्टूबर 2023 की बड़ी ख़बरें

Aakash Agarawal

Recent Posts

जयपुर में खीर विरतण के दौरान RSS कार्यकताओं पर चाकू से हमला, 10 घायल

जयपुर। Jaipur News : बॉलीवुड फिल्म 'मां तुझे स्लाम' में सनी देओल का वो डायलॉग…

5 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Top 10 Big News of 18 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 18 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 घंटे ago

मरीजों की जान किसके हवाले, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी

Resident Doctors Strike: राज्य के रेजिडेंट डॉक्टर कल से एक बार फिर हड़ताल पर हैं।…

16 घंटे ago

कल से एक महीने जमेगा जयपुर स्थापना दिवस का रंग, बॉलीवुड सितारे और कलाकार करेंगे परफॉर्म

Jaipur Day celebrations Nagar Nigam Heritage: जयपुर स्थापना दिवस समारोह 18 अक्टूबर से 18 नवंबर…

17 घंटे ago

पाराशर धाम बाबा का छत्तीसगढ़ में सजा दिव्य दरबार, देखें पर्चे पर चमत्कार

जयपुर। Parashar Dham : बागेश्वर धाम बाबा की तरह फेमस हुए मात्र 9 साल के…

18 घंटे ago