जयपुर। ज्यादातर लोग पुरानी कांच की बोतलों को कचरा समझकर फेंक देते हैं। लेकिन, एक रंजिनी थम्पी नाम की एक महिला ने इन्हीं पुरानी कांच की बोतलों से ऐसा कारोबार खड़ा कर दिया कि आज हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। वो पुरानी कांच की बोतलों से घर की सजावट का खूबसूरत सामान बनाती हैं। रंजिनी ने इस हुनर से कमाई का बढ़िया जरिया खोजा है। वो वापसे नाम की एक स्टार्टअप कंपनी की मालकिन हैं। इस कंपनी के जरिए रंजिनी 21,000 से ज्यादा कांच की बोतलों को घर की सजावट के सामान और आर्ट पीस में बदल चुकी हैं। तो आइए जानते हैं उन्होंने कैसे किया ये कमाल-
आपको बता दें कि रंजिनी ने दुबई में अपनी पढ़ाई पूरी की। 2015 में शादी के बाद वह कोच्चि आ गईं। भारत आने पर उन्होंने काम से छुट्टी ली। उन्हें बचपन से आर्ट और क्राफ्ट में बहुत दिलचस्पी थी। फुर्सत मिलते ही उन्होंने अपनी दिलचस्पी के क्षेत्र में काम किया। रंजिनी ने पेंटिंग बनानी शुरू की। लेकिन, वह अपनी कला में कुछ मकसद भी तलाश रही थीं। एक दिन उनका स्क्रैप डीलर के यहां जाना हुआ। उन्हें अपने पति के साउंड स्टूडियो के लिए कुछ पुराने इंस्ट्रूमेंट खरीदने थे। वहां पर उन्होंने देखा कि बहुत सा सामान ऐसे ही पड़ा हुआ था। इसका कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा था। वहीं उन्हें ग्लास वेस्ट को इस्तेमाल करने का आइडिया आया।
इन जुटाई गई चीजों से रंजिनी ने घर की सजावट का सामान बनाया। इसे अपने घर में इस्तेमाल करने के साथ दोस्तों को भी दिया। देखते ही देखते उन्हें दोस्तों और परिवार के लोगों से ऑर्डर मिलने लगे। इनमें से कई परिवार तो ऐसे थे जो अपने घर को रीफर्निश करने के लिए उनके प्रोडक्टों को चाहते थे। जब ऑर्डर और ज्यादा बढ़ने लगे तो 2021 में उन्होंने स्टार्टअप शुरू कर दिया। इसका नाम टंचंेमम है। इसके पहले 2020 में क्लाइमेट कलेक्टिव नाम के संगठन से वह संपर्क में आई थीं। यह संगठन सस्टेनेबल बिजनस को प्रोमोट करता है। बिजनस में बिना किसी अनुभव के रंजिनी इंडिया सेमी फाइनल तक पहुंची थीं।
रंजिनी के मेंटर ने उन्हें आईआईएम बेंगलुरु के प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए कहा था। यह स्टार्टअप के लिए था। आवेदन करने पर उनका सेलेक्शन हो गया। आईआईएम-बेंगलुरु में उन्होंने बिजनस के सभी पहलुओं को सीखा। अपने स्टार्टअप वेंचर के जरिये रंजिनी होम डेकोर प्रोडक्टों की व्यापक रेंज ऑफर करती हैं। इनमें बाउल्स, सेंटरपीस, टेबल, लैंप और आर्टपीस शामिल हैं। वह कहती हैं कि उन्होंने 21,000 से ज्यादा कांच की बोतलों को घर की सजावट के सामान में बदला है। कांच के अलावा उन्होंने 5,000 से ज्यादा नारियल के खोलों, 800 किलो से अधिक लकड़ी और 500 किलो मेटल वेस्ट को खूबसूरत आइटम्स और आर्टपीस में तब्दील किया है। अब तक वह ऐसे 5,000 से ज्यादा प्रोडक्टों की बिक्री कर चुकी हैं।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…