Categories: कारोबार

डॉलर के मुकाबले रुपया गिरा धड़ाम, सोना, कार और अनाज होंगे महंगे

डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट का दौर जारी है। रुपया आज औऱ भी ज्यादा गिरकर 83.09 रुपए प्रति डॉलर के भाव पर जा पहुंचा है। यदि रुपए में इससे भी अधिक गिरावट आती है तो आने वाले समय में रिजर्व बैंक की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

इसलिए कमजोर हो रहा है रुपया

मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार डॉलर में मजबूती और कच्चे तेल के दामों में तेजी की वजह से रुपया कमजोर हो रहा है। साथ ही विदेशी निवेशक भारत से पैसा निकाल रहे हैं जिससे भी रुपया कमजोर हुआ है। इनके अलावा चीनी करेंसी युआन भी इस समय पस्त पड़ा हुआ है। इन सभी वजहों से रुपया लगातार गिर रहा है।

रुपया कमजोर होने से मध्यम वर्ग की टूटेगी कमर

रुपए की गिरती कीमतों के कारण महंगाई बढ़ सकती है। विशेषकर आयात की जाने वाली वस्तुओं की कीमत एकदम से बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। कच्चा तेल भी खरीदना महंगा हो जाएगा। अभी तेल की खरीद डॉलर में होती है, ऐसे में तेल खरीदने के लिए ज्यादा रुपया चुकाना होगा जिसके कारण विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आ सकती है।

सोना और कारें भी होंगी महंगी

देश में बहुत जल्दी त्यौहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में देश में सोने और कारों की भी डिमांड तेजी से बढ़ेगी। फिलहाल ये दोनों ही भारत में बाहर से आयात किए जा रहे हैं। ऐसे में सोना और कार महंगे होने की आशंका भी लगातार बनी हुई है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

19 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

33 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

17 घंटे ago