कारोबार

Russian Soldiers Bihar Shoes: रूसी सैनिकों को भाया बिहार का जूता! यहां हो रहा है तैयार

Russian Soldiers Bihar Shoes: बिहार धीरे-धीरे ही सही लेकिन विकास की रफ्तार पकड़ रहा है। प्रदेश का शहर हाजीपुर अब इंटरनेशनल बाजारों में अपनी छाप छोड़ने लगा है। इसी कड़ी में अब हाजीपुर भी बिहार का दूसरा सबसे तेजी से विकसित होने वाला शहर बनता दिखाई दे रहा है। हाजीपुर में रूसी सेना के लिए जूते और यूरोपीय बाजारों के लिए डिजाइनर जूतों का निर्माण किया जा रहा है। हाजीपुर के जूते अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पसंद किये जा रहे है।

कंपीटेंस एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (Competence Exports Private Limited) हाजीपुर की कंपनी है, जोकि रूसी सेना के लिए जूतों का निर्माण कर रही है। इंटरनेशनल बाजारों में अपनी जगह बनाना इस कंपनी के लिए भी बड़ी कायाबी है। इस कंपनी की सबसे बड़ी खासियत है कि, यहां महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर काम करती है। साथ ही कंपनी में महिलाओं की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। यहां अभी 300 में से 70 परसेंट महिला कर्मचारी है।

बिहार की अन्य ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें

2018 में शुरू हुई कंपनी

सीईपीएल के जनरल मैनेजर शिव कुमार रॉय के मुताबिक साल 2018 में कंपनी को शुरू किया गया था। इसका मकसद रोजगार उत्पन्न करना हैं। रॉय कहते है कि वे हाजीपुर में सेफ्टी जूते बनाते हैं, जिन्हें रूस में निर्यात किया जाता है। लेकिन अब धीरे-धीरे यूरोप के बाजार को लेकर भी काम किया जा रहा है। रॉय बताते है कि रूसी सेना की डिमांड है कि जूते हल्के हो, ऐसे हो जो फिसलने वाले न हो और -40 डिग्री सेल्सियस जैसे ठंडे मौसम को सह सकते हो।

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago