शेयर मार्केट में आज तेजी से हलचल देखने को मिली है। 21 जून को सेंसेक्स ने पिछले 6 महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आज सेंसेक्स अपने ऑल टाइम हाई पर बना हुआ है। बुधवार 21 जून को कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,588.31 के स्तर तक पहुंचा जो कि इससे पहले दिसंबर 2022 में 63,583.07 था। पिछले साल से 5.24 की छलांग के साथ अब तक सबसे आगे पहुंच गया है। सेंसेक्स कल यानी मंगलवार को 159 अंक बढ़कर 63,327 के स्तर पर बंद हुआ था।
नए-नए हथकंडे अपनाकर सरकार को लगा रहे करोड़ों का चूना, GST में हो हेराफेरी
मौजूदा समय में सेंसेक्स 130 अंक की बढ़त के साथ 63,464 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स के कुछ शेयरों में तेजी तो कुछ में गिरावट भी देखी गई। 30 में से 16 शेयरों में तेजी और 14 में गिरावट हुई है। सेसंक्स को 60 हजार का आंकड़ा छूने में शुरुआती समय से कम समय लगा। 10 हजार से 60 हजार तक का सफर केवल 15 साल में ही पूरा कर लिया था। वहीं 1 हजार से 10 हजार तक आने में ही इसे 16 साल लग गए थे। 25 जुलाई 1990 को BSE सेंसेक्स ने पहली बार 1 हजार के स्तर को छुआ था।
एयर इंडिया को टक्कर देने वाली है ये कंपनी, एक साथ 500 विमानों का ऑर्डर
अगर निफ्टी की बात करें तो यह भी 18,887.60 के साथ ऑल टाइम हाई के करीब ही है। फिलहाल यह 40 अंक चढ़कर 18,850 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। बैंक, ऑटो से लेकर रियल्टी और मीडिया सेक्टर में तेजी है। हेल्थकेयर, फार्मा और मेटल में गिरावट दिख रही है। मंगलवार को निफ्टी में 61 भी अंक की बढ़त रही, और ये 18,816 के स्तर पर बंद हुआ।
mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…
BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…
Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…
जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…
Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…
जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…