Categories: कारोबार

मेहनत से लिखी शबनम ने सफलता की कहानी, तय किया करोड़ों का सफर

Shabnam Parveen: इंसान अगर ठान ले तो कोई भी मंजिल उसके लिए मुश्किल नहीं होती। फिर चाहे वो उच्च शिक्षित हो या नहीं। ऐसी ही एक सफलता की कहानी है, जिसमें हुनर और मेहनत के आगे असफलता को हारना पड़ा। मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में एक महिला की कहानी सभी के लिए प्रेरणा बनी हुई है। मध्य प्रदेश की शबनम परवीन नाम की इस महिला ने अपने हुनर से करोड़ों का कारोबार खड़ा किया है। महज 50,000 के लोन के साथ मीनाकारी और ज्वेलरी का कारोबार शुरू किया गया। जिससे आज करोड़ों का कारोबार खड़ा हुआ। यह कारोबार उनका ही नहीं वहां रहने वाली अन्य महिलाओं का भी सहारा बना। इस हुनर के सहारे ही शबनम ने अपनी बेटी को डॉक्टर और बेटे को इंजीनियर भी बनाया। 

बचपन से ही मीनाकारी ज्वेलरी का शौक रखने वाली शबनम परवीन घर पर यही काम किया करती थी। लेकिन पैसों की कमी के कारण इसे बिजनेस नहीं बना पा रही थी। तभी पता चला स्टार्टअप के लिए भी सरकार से लोन लिया जा सकता है। तब बैंक से मुझे 50000 का लोन लेकर स्टार्टअप शुरू हुआ।​ जिसमें गांव की ही कुछ महिलाओं को सम्मिलित किया।

 

यह भी पढ़े: महंगाई ने तोड़ी Pakistan की कमर, दो वक्त की रोटी के लिए तरसने लगे लोग

 

एग्जिबिशन ने दुबई तक छोड़ी छाप

शबनम परवीन के सामान को दुबई में भी पसंद किया गया है। स्टार्टअप में गांव की ही कई महिलाएं जुड़ी। जिससे काम और फैलता गया। घर के कामों के साथ कार्य करने से उनका व्यवसाय भी बढ़ा। सभी महिलाएं प्रॉफिट को सभी में बराबर बांटती हैं।  शबनम परवीन का पूरा नाम शबनम परवीन केकाम है। शबनम अपना एग्जीबिशन सरकारी मदद से दुबई में भी लगा चुकी हैं। मीनाकारी का सामान और ज्वेलरी ऑनलाइन पूरे भारत में बिकती है। 

बच्चों की बदली जिंदगी

शबनम परवीन के काम और मेहनत ने उन्हें सफलता दिलवाई। जिससे वे अपने परिवार को चलाने में मदद कर पा रही हैं। फिलहाल एक महीने का टर्नओवर ही 20 से 30 लाख का है। उनके इसी कारोबार से उन्होंने एक बेटे को एमबीए, दूसरे को इंजीनियर और बेटी को डाक्टर भी बनाया है। 

Ambika Sharma

Recent Posts

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

5 घंटे ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

23 घंटे ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

3 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

3 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

3 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

6 दिन ago