Categories: कारोबार

Silver Gold Price Today: सोना-चांदी के भावों में जबरदस्त गिरावट, आज खरीदने का है सुनहरा मौका

Silver Gold Price Today: आज सोने और चांदी के भावों में गिरावट दिखाई दे रही है। दोनों ही कीमती धातुएं पिछले एक सप्ताह के निम्नतम स्तर पर पहुंच चुकी हैं। यदि आप भी गोल्ड और सिल्वर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज इसके लिए बेहतर समय है। जानिए आज सोने और चांदी के लेटेस्ट भाव क्या हैं?

 

जयपुर सहित अन्य शहरों में है सोने के ये भाव

 

मार्केट एनालिस्ट्स के अनुसार आज जेवराती सोने में 200 रुपए प्रति 100 ग्राम तक की गिरावट है। इसी तरह 24 कैरट सोने की कीमतों में 220 रुपए तक की कटौती हुई है। पूरे देश में सोने का औसतन भाव 54,750 रुपए प्रति दस ग्राम से लेकर 60,000 रुपए प्रति दस ग्राम तक है।

 

22 कैरट सोने का भाव (Silver Gold Price Today)

 

जयपुर, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, आगरा, अमृतसर, मोहाली, ऊटी, में जेवराती सोने (22 कैरट) का भाव 54,900 रुपए प्रति दस ग्राम तक है। मुंबई, कोलकाता, पुणे, विजयवाडा, नागपुर, भुवनेश्वर, सूरत, अमरावती, तिरुपति, लातूर में सोना 54,750 रुपए प्रति दस ग्राम तक है। चेन्नई, कोयंबटूर, सलेम, तिरनेलवेली में सोना 55,050 रुपए प्रति दस ग्राम है।

 

यह भी पढ़ेंः 5 से 7 फीसदी तक बढ़े बिजली के दाम, 1 अक्टूबर से देने होंगे ज्यादा रुपये

 

देश के प्रमुख महानगरों में 24 कैरट सोने का भाव

 

अगर 24 कैरट सोने की बात करें तो आज दिल्ली, जयपुर, कानपुर, आगरा, लखनऊ, पंजाब आदि जगहों पर 59,880 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा है। इस तरह मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, पुणे, केरल, भुवनेश्वर, नासिक में 24 कैरट सोना 59,730 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा है। चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरई, में सोना 60,050 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा है।

 

यह भी पढ़ेंः जल्द विदा होगा मानसून, राजस्थान में ऐसा रहेगा आज का मौसम

 

आज ये हैं जयपुर सहित प्रमुख शहरों में चांदी की कीमतें

 

चांदी के भावों में भी आज एक हजार रुपए प्रति किलो तक की कटौती हुई है। चांदी का पूरे देश में औसतन भाव 75,800 रुपए प्रति किलोग्राम है। जयपुर, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, कानपुर, आगरा, नासिक, नोएडा, राजकोट, अहमदाबाद, औरंगाबाद, लुधियाना, अमृतसर में चांदी 74,800 रुपए प्रति किलो बिक रही है। चेन्नई, हैदराबाद, कोयंबटूर, मदुरई में चांदी 77,600 रुपए प्रति किलो बिक रही है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago