Categories: कारोबार

सोने में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट, एक झटके में 300 रुपए टूटा

Sona Chandi Ka Aaj Ka Bhav: आज लगातार तीसरे दिन भी जेवराती सोने और 24 कैरट सोने के भावों में गिरावट का रुख रहा। चांदी के भावों में आज भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ। जानिए राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित देश के प्रमुख महानगरों में सोने-चांदी के लेटेस्ट भावों के बारे में

 

ये हैं आज जयपुर सहित प्रमुख महानगरों में सोने के भाव (Sona Ka Aaj Ka Bhav)

 

मार्केट रिपोर्ट्स के अनुसार आज 100 रुपए प्रति 100 ग्राम तक की कटौती रही। पिछले तीन दिन में सोने पर 300 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आ चुकी है। जेवराती या 22 कैरट सोने का औसतन भाव 53,900 रुपए प्रति दस ग्राम रहा जबकि 24 कैरट सोना 58,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। 

 

यह भी पढ़ें: अमित शाह का मास्टर प्लान: रण में उतारे 44 दिग्गज, पायलट के गढ़ में भेजा ये गुर्जर नेता

 

आज 22 कैरट सोने का भाव जयपुर, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, पुणे, पटना, वारंगल, राउरकेला, त्रिची, इंदौर में 53,890 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा है। चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोयंबटूर, अमरावती, मदुरई, वेल्लोर, काकीनाडा, कोल्हापु, लातूर, मोहाली में जेवराती सोना 54,100 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा है।

 

इसी तरह 24 कैरट सोना दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, जयपुर, कानपुर, नोएडा, लखनऊ, पटना, वारंगल, राउरकेला, पुणे, त्रिची, इंदौर में 58,940 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा है। कोयंबटूर, चेन्नई, वेल्लोर, हैदराबाद, लातूर, काकीनाडा, बेंगलुरु, अमरावती, मदुरई, कोल्हापुर, मोहाली में जेवराती सोना 59,020 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा है।

 

यह भी पढ़ें: अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें महीने का पूरा बैंक होलीडे कैलेंडर

 

राजस्थान तथा अन्य राज्यों के महानगरों में ये हैं चांदी के लेटेस्ट भाव (Chandi Ka Aaj Ka Bhav)

 

चांदी के भावों में आज कोई विशेष फेरबदल नहीं हुआ है। सिल्वर का औसतन भाव आज 73,800 रुपए प्रति किलोग्राम है। शहरों की बात करें तो जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, बैंगलोर, लखनऊ, पटना, नागपुर, चंडीगढ़, सूरत, नासिक, राजकोट, कानपुर, आगरा, कोल्हापुर में चांदी के भाव 73700 रुपए प्रति किलो है। चेन्नई, हैदराबाद, केरल, कोयंबटूर, भुवनेश्वर, अमरावती, वारंगल, कुंभकोणम में चांदी 76,500 रुपए प्रति किलो तक है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago