कारोबार

जानवर पालने वालों को कंपनी देगी एक्स्ट्रा छुट्टियां, कहीं आप भी तो नहीं इस कंपनी में

Swiggy Leave Policy: बड़ी कंपनियों में काम करने वाले लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि उन्हें छुट्टियां नहीं मिलती है। लेकिन अगर आपके पास भी कोई पालतू जानवर है तो आप मौजूदा लीव्ज के साथ-साथ एक्स्ट्रा छुट्टियों के लिए भी अप्लाई कर पाएंगे। इन छुट्टियों को पॉटर्निटी लीव पॉलिसी (Paw-Ternity Leave) का नाम दिया गया है। देश की सबसे बड़ी कंपनियों में एक Swiggy ने यह घोषणा की है। कंपनी का यह निर्णय इस माह 11 अप्रैल से लागू हो गया है।

यह भी पढ़ें: घर बैठे कमाई के 5 तरीके, लाखों रुपए महीना तक कमाएं

पालतू जानवर के साथ खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी

फूड डिलीवरी एवं क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Swiggy के एचआर गिरीश मेनन ने इस संबंध में गुरुवार को एक आधिकारिक जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों को अच्छा माहौल देने का हरसंभव प्रयास करती है। कंपनी की पॉटर्निटी लीव पॉलिसी भी ऐसा ही एक प्रयास है।

मेनन ने कहा कि हम उन सभी कर्मचारियों को मोटिवेट और सपोर्ट करना चाहते हैं जिन्होंने एनिमल्स को अपने परिवार का हिस्सा बनाया है। यदि कंपनी का कोई कर्मचारी किसी एनिमल की जिम्मेदारी लेना चाहता है तो स्विगी उसे फुल सपोर्ट करेगी।

पॉटर्निटी लीव पॉलिसी में ले सकेंगे 3 तरह की छुट्टियां

Swiggy ने कहा है कि यह सुविधा केवल फुल टाईम एम्पलाईज को ही दी जाएगी। कंपनी की इस पॉलिसी के तहत एनिमल्स पालने वाले कर्मचारियों को तीन तरह की छुट्टियां दी जाएंगी। ये इस प्रकार हैं

यह भी पढ़ें: करोड़पति​ बना सकती है प्लास्टिक की बोतल, यूज करें ये ट्रिक

 

एनीमल गोद लेने के लिए छुट्टी

यदि कोई कर्मचारी किसी नए एनिमल को गोद लेना चाहता है या उसे घर लाना चाहता है तो वह इस छुट्टी के लिए अप्लाई कर पाएगा। दूसरे ऑप्शन के रूप में कर्मचारी छुट्टी न लेकर वर्क फ्रॉम होम भी कर सकेगा।

सिक लीव

एनिमल के बीमार होने पर भी कर्मचारी सिक लीव के लिए अप्लाई कर पाएंगे। इस तरह वे अपने पालतू जानवर का ध्यान रख पाएंगे तथा उसकी सही से केयर भी कर पाएंगे।

शोक लीव

अक्सर लोग अपने पालतू जानवरों से बहुत प्रेम करते हैं। ऐसे में उनकी मृत्यु होना एक इमोशनल ट्रोमा बन जाता है। कोई भी स्विगी कर्मचारी अपने पालतू पशु-पक्षी की मृत्यु होने पर शोक लीव भी ले सकेंगे।

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago