Categories: कारोबार

Top 10 Morning News India- 27 सितंबर 2023 की बड़ी ख़बरें

जयशंकर ने दिया ट्रूडो को जवाब, कहा यह भारत की नीति नहीं: विदेश मंत्री जयशंकर ने कनाडाई पक्ष को खालिस्तानी हरदीप निज्जर की हत्या के मामले में जानकारी प्रदान करने का आश्चासन दिया। जय शजशंकर ने कहा हम इस पर विचार करने के लिए तैयार हैं। हमने कनाडाई लोगों से कहा है यह भारत सरकार की नीति नहीं है। 

भारत ने अब तक 14 मेडल जीते, 3 गोल्ड भी शामिल:  एशियन गेम्स 2023 में चौथे दिन भारत को कई उम्मीद है। भारत ने अब तक 3 गोल्ड सहित 14 मेडल जीत लिए है। भारत एशियन गेम्स 2023 की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है। भारतीय एथलीट्स की कोशिश इस बार ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाने की होगी। 

इसरो की निगाहें शुक्र पर, देश विश्व में लहराएगा परचम: चंद्रयान मिशन की सफलता के बाद अब इसरो की नजर तारों ओर सौरमंडल के बाहर के ग्रहों के रहस्य का पता लगाने पर है। इसरो शुक्र ग्रह के अध्ययन के लिए मिशन भेजने की तैयारी कर रहा है।   

 

यह भी पढ़े: Annual training camp: NCC कैडेट्स ड्रिल के साथ सीख रहे फायरिंग

एयर इंडिया के क्रू मैंबर्स अब आएंगे नए लुक में नजर:  एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स अब जल्द ही नए लुक में नजर आने वाले है। 60 साल बाद एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स का यूनिफार्म बदला जा रहा है। इस साल एयरलाइन द्वारा अपने पहले जंबो विमान ए 350 को शामिल करने के दौरान इसे पेश कर सकता है।

फिल सॉल्ट के बल्ले ने मचाया कोहरा: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए तीन मैचौं की वनडे सीरीज को अपने नाम कर लिया है। तीसरे वनडे मैच को बारिश के चलते रद्द कर दिया है। इंग्लैंड टीम ने धमाकेदार अंदाज में शुरूआत की। और 31 ओवर के खेल तक 280 रन बना लिए। फिल साल्ट ने चार गैंदों में 18 रन बटोरे। 

पेट्रोल डीजल के दाम हुए अपडेट: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है। राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

इंदौर में आयोजित स्मार्ट सिटी कान्क्लेव में राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी शिरकत: दो दिवसीय स्मार्ट कॉन्क्लेव का केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर द्वारा शुभारंभा किया गया था। दो दिवसीय कार्यक्रम में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शिरकत करेंगी। मुर्मू के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर इंदौर भव्य आयोजन में जुटा हुआ है। 

 

यह भी पढ़े: Top 10 Morning News India- 26 सितंबर 2023 की बड़ी ख़बरें

 

अविका गौर ने कहा स्टार किड्स का सफर आसान: धारावाहिक बालिका वधू फेम अभिनेत्री अविका गौर ने टीवी की दुनिया से निकलकर फिल्मों तक का सफर तय किया है। अविका ने कहा स्टार किड्स के मुकाबले आम इंसान के लिए फिल्मों में काम करना ज्यादा मुश्किल होता है। सपने पूरे करने के लिए अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता पड़ती है।

शादि के दौरान मैरेल हॉल में लगी आग, 100 की मौत: उत्तरी इराक में शादि के दौरान एक हॉल में अचानक से आग लग गई। हादसे में 100 लोगों की मौत हो गई वहीं 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। घटना की सूचना मिलते ही अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। 

NIA की खालिस्तानियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने खालिस्तानी आतंकवादी गैंगस्टर के गठजोड़ के खिलाफ कार्रवाई की। एनआईए के द्वारा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर छापेमारी की। जिसमें 50 से अधिक स्थान शामिल थे।   
 

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago